CLOSE

NAGAR NIKAY CHUNAV : दूसरे दिन 27 ने नामांकन पत्र खरीदें, सदस्य पद के लिए दो नामांकन पत्र जमा हुए

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24News HAPUR (NAGAR NIKAY CHUNAV):जिले में नामांकन प्रक्रिया दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। तीनों केंद्रों पर अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ, हालांकि हापुड़ में वार्ड से दो सदस्य प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए 27 और सदस्य पदों के लिए 165 नामांकन पत्र खरीदे गए। नगर पालिका परिषद हापुड़ के अध्यक्ष पद के लिए 10 नामांकन पत्र के साथ कुल 13 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। जबकि सदस्य पदों के 65 नामांकन पत्र खरीदे गए। नामांंकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और बिना पास के अंदर किसी को घुसने नहीं दिया गया।

दूसरे दिन NAGAR NIKAY CHUNAV  में हापुड़ नगर पालिका के वार्ड नंबर 41 और 24 से एक एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन किया। इसके अलावा नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष पद पर छह और सदस्य पर 28, नगर पालिका पिलखुवा अध्यक्ष पद के लिए नौ और सदस्य के लिए 60 खरीदे गए। जबकि नगर पंचायत बाबूगढ़ अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य पर शून्य नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं, दूसरे दिन भी नामांकन स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने एसएसवी कॉलेज स्थित नामांकन स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान भारी संख्या में नामांकन स्थल पर पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारी पल पल की जानकारी लेते रहे और बिना पास किसी को भी अंदर नहीं घुसने दिया गया।

NAGAR NIKAY CHUNAV  हापुड़- नगर पालिका अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री –

अध्यक्ष पद -10

- Advertisement -

वार्ड 1 से 5 – 4

वार्ड 6 से 10- 10

वार्ड 11 से 15 – 10

- Advertisement -

वार्ड 16 से 20 -10

वार्ड 21 से 25 – 13

वार्ड 26 से 30़ -11

वार्ड 31 से 35 -14

वार्ड 36 से 41 – ०7

NAGAR NIKAY CHUNAV  पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की ब्रिकी-

अध्यक्ष पद – 09

वार्ड 1 से 5 – 10

वार्ड 6 से 10 – 05

वार्ड 11 से 15 – 13

वार्ड 16 से 20 -16

वार्ड 21 से 25 – 07

NAGAR NIKAY CHUNAV  बाबूगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री-

अध्यक्ष पद -02

वार्ड 1 से 5- 00

वार्ड 6 से 10 – 12

NAGAR NIKAY CHUNAV  गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री

अध्यक्ष पद- 06

वार्ड 1 से 5 – 09

वार्ड 6 से 10- 06

वार्ड 11 से 15- 05

वार्ड 16 से 20- ०4

वार्ड 21 से 25- ०4

Nagar nikay chunav : दूसरे दिन 27 ने नामांकन पत्र खरीदें, सदस्य पद के लिए दो नामांकन पत्र जमा हुए Nagar nikay chunav : दूसरे दिन 27 ने नामांकन पत्र खरीदें, सदस्य पद के लिए दो नामांकन पत्र जमा हुए Nagar nikay chunav : दूसरे दिन 27 ने नामांकन पत्र खरीदें, सदस्य पद के लिए दो नामांकन पत्र जमा हुए

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-