बाइक पर सवारी करना अभिताभ बच्चन और अनुष्का को पड़ा भारी, जानिए मुंबई पुलिस ने क्या लिया एेक्शन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24News Mumbai : सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा को बिना हेलमेट पहने बाइक की सवारी करना भारी पड़ा है। सोशल मीडिया यूजर्स की शिकायतें मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिना हेलमेट के अलग-अलग बाइक पर सवारी करते हुए दोनों को हाल ही में देखा गया था। अमिताभ बच्चन ने सोमवार को एक प्रशंसक से बाइक पर लिफ्ट ली थी, जबकि जाम में फंसने पर शूटिंग पर जल्दी जाने के लिए अनुष्का शर्मा अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक पर बैठीं थीं। इस दौरान न तो अमिताभ बच्चन ने और न ही अनुष्का ने हेलमेट पहन रखा था और ना ही बाइक चलाने वाले ने हेलमेट पहने थे।

लिफ्ट के लिए अभिताभ ने किया शुक्रिया

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाम से निकलने और शूटिंग पर समय पर पहुंचाने में मदद करने के लिए एक अनजान व्यक्ति का शुक्रिया अदा किया। बच्चन ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक मोटरसाइकिल चालक के साथ रविवार रात एक तस्वीर साझा की और लिखा, सवारी के लिए शुक्रिया दोस्त, आपको नहीं पता, लेकिन आपकी वजह से मैं समय पर शूटिंग पर पहुंचा। जाम से बचाने के लिए शुक्रिया। तस्वीर में अमिताभ एक मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे नजर आ रहे हैं।

हेलमेट को लेकर किए सवाल

फिल्म जगत के कई लोगों ने बच्चन के बाइक सवार के साथ जाने के फैसले की तारीफ कर उनकी भी सराहना की है, वहीं कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने पूछा है कि बच्चन और बाइक चालक दोनों ने ही हेलमेट क्यों नहीं पहना? एक व्यक्ति ने लिखा, हेलमेट कहां है सर। एक अन्य ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, सवार और पिछली सवारी दोनों बिना हेलमेट के हैं। मुंबई पुलिस कृपया ध्यान दें। अमिताभ बच्चन के बिना हेलमेट के बाइक सवारी करने पर मुंबई पुलिस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा, हमने इस मामले को ट्रैफिक ब्रांच के साथ साझा किया है।

- Advertisement -

अनुष्का का भी वीडियो सामने आया

वहीं इस तरह जब अनुष्का शर्मा का बाइक सवारी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो एक यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग किया और लिखा, मुंबई पुलिस नो हेलमेट? इसके जवाब में, मुंबई पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।

फिल्म सेक्शन 84 की शूटिंग में व्यवस्त हैं अमिताभ बच्चन

बच्चन इन दिनों फिल्म सेक्शन 84 की शूटिंग में व्यवस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन रिभु दास गुप्ता कर रहे हैं। दूसरी तरफ, अनुष्का इस साल के अंत में चकदा एक्सप्रेस के साथ फिल्मों में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित यह बायोपिक क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित है।

- Advertisement -

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-