Mumbai AC Local Train TTE ने टिकट मांगा तो करने लगे गुंडई, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पैर पकड़कर मांगी माफी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Mumbai AC Local Train  मुंबई में 15 अगस्त को कुछ लोगों ने AC लोकल ट्रेन में टिकट चेक कर रहे टीटीई के साथ मारपीट की थी, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बताया गया था कि एसी लोकल ट्रेन में सवार यात्री के पास AC लोकल का टिकट नहीं था, उनके पास फर्स्ट क्लास का टिकट था, जब TTE ने जुर्माना लगाया तो उसने हमला कर दिया था। इसके कुछ ही देर बाद यात्री पैर पड़कर माफी मांगता दिखाई दिया और लिखित में भी माफीनामा जमा किया है।

मारपीट कर दी शुरू (Mumbai AC Local Train)

मुख्य टिकट निरीक्षक जसबीर सिंह ने मुंबई एसी लोकल ट्रेन में प्रथम श्रेणी के टिकट पर यात्रा कर रहे तीन यात्रियों को पकड़ा। जब हमने उन पर जुर्माना लगाया तो उसमें से एक अनिकेत भोसले नाम का शख्स बहस करने लगा और और मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी बीच ट्रेन बोरीवली पहुंच गई और मैं उसे लेकर ट्रेन से उतारने लगा तो उसने मना कर दिया। उसने मेरे साथ मारपीट की, मेरी वर्दी फाड़ दी और इससे यात्रियों से वसूले गए 1500 रुपये भी गायब हो गए।

- Advertisement -

 

पहुंची RPF और फिर (Mumbai AC Local Train)

इसके बाद कुछ देर तक ट्रेन रुकी रही, मैंने RPFको बुला लिया और नालासोपारा स्टेशन पर उन्हें पकड़ लिया गया। हम उसके ऊपर केस दर्ज करना चाहते थे लेकिन तब उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली और माफी मांगी। उसने यह भी कहा कि माफी मांगने के साथ नुकसान की भरपाई भी करूंगा। अगर केस दर्ज हो गया तो मैं भविष्य में काफी मुश्किल में आ जाऊंगा। जसबीर सिंह के अनुसार, हम सभी ने उससे लिखित माफीनामा लिया और फिर चेतावनी देखकर उसे जाने दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल (Mumbai AC Local Train)

अब आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी टीटीई के साथ बहस कर रहा है और हमला कर रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में वह क्रक्कस्न और अन्य अधिकारियों के पैरों को पकड़ कर माफ कर देने की गुहार लगा रहा है। ष्ठक्कक्रह्र की तरफ से बताया गया कि शख्स ने माफी मांगी, इसके बाद उसके ऊपर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई। यात्रियों से अनुरोध है कि वह स्टाफ के साथ बदतमीजी ना करें, ऐसा करने पर कार्रवाई हो सकती है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-