CLOSE

man funny video बाजार में चचा ने किया ऐसा डांस, घबरा गईं शॉपिंग करतीं महिलाएं, देखने लायक है वीडियो

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: man funny video सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आप न चाहते हुए भी हंस पड़ते हैं। कई बार ये स्थिति कॉमेडी हो जाती है तो कुछ लोगों की हरकतें ही ऐसी होती हैं, जो आपको हंसा देती हैं। इस वक्त एक ऐसे ही शख्स का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद अजीब डांस कर रहा है।

बीच सड़क पर ही डांस करने लगे (man funny video)

चचा को नाचने के लिए कोई और जगह नहीं मिली, वो बीच सड़क पर ही डांस करते हुए देखे जा सकते हैं। उनके मूव्स इतने ज्यादा अजीब हैं कि वहां मौजूद महिलाएं इन्हें देखकर लगभग डर सी जाती हैं। वो बात अलग है कि उन पर इसका कोई खास असर होता हुआ नहीं दिखता है और वो उसी गर्मजोशी से अपना डांस जारी रखता है।

डांस से डरीं महिलाएं (man funny video)

वायरल हो रहे वीडियो में आप देखते हैं कि भरी-पूरी मार्केट में लोग शॉपिंग कर रहे हैं। इसी बीच एक शख्स बीच सड़क पर खड़ा होकर नाचना शुरू कर देता है। उसका डांस भी ऐसा होता है, मानो उसे किसी ने करंट छुआ दिया हो और वो तड़प रहा हो। उसका ये बवालिया डांस देखकर पीछे मौजूद महिलाएं घबरा जाती हैं।

- Advertisement -

लोग यूजर्स कोई कुछ बोलेगा नहीं इन्हें (man funny video)

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर gadekar.kaka नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है और 44 हज़ार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट भी किए हैं। एक यूज़र ने लिखा – इन्हें कोई कुछ बोलेगा नहीं। एक अन्य यूज़र ने लिखा – कॉकरोच, काला हिट लगने के बाद। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा – पैंट में चूहा घुस गया क्या?

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-