CLOSE

Madhya Pradesh ड्रोन की मदद से पकड़ा गया ऐसा बंदर जिसके सिर पर था 21 हजार का इनाम!

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक उत्पाती बंदर ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा था। इस उत्पाती बंदर ने अब तक आठ बच्चों सहित 20 लोगों को काटकर घायल कर दिया था। इस बंदर से आम जनता और प्रशासन इतना परेशान था कि उसे पकड़ने वाले पर नगर पालिका अध्यक्ष ने 21 हजार रुपये का इनाम तक रख दिया था। आखिरकार उज्जैन की टीम ने ने बंदरों को पकड़ लिया। आपको बता दें कि, बीते कुछ दिनों से राजगढ़ में एक उत्पाती बंदर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया था। यह बंदर कब किसको काट ले यह किसी को पता नहीं रहता था। इस बंदर को पकडऩे के लिए नगर पालिका का अमला लंबे समय से लगा था, लेकिन हर बार असफलता ही हाथ लग रही थी।

बंदर पर रखा था नगर पालिका अध्यक्ष ने इनाम

आपको बता दें कि बंदर से नगर पालिका का अमला इतना परेशान हो गया था कि राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को बंदर को पकड़ने के लिए इनाम रखना पड़ा। इसके लिए 21 हजार रुपये का इनाम रखा था, इसके बावजूद बंदर लोगों के हाथ नहीं आ रहा था।

Madhya pradesh ड्रोन की मदद से पकड़ा गया ऐसा बंदर जिसके सिर पर था 21 हजार का इनाम!

- Advertisement -

जिलाधिकारी से मिले नागरिक

बंदर से परेशान हो चुके नागरिकों ने आखिरकार एक दिन पहले ही जिलाधिकारी से मुलाकात की। इसके बाद नगर में लाउड स्पीकर से ऐलान कराया गया कि बंदर नजर आए तो इसकी जानकारी तुरंत दें। इसके साथ ही उज्जैन टीम पांच सदस्यीय विशेष टीम बुलवाई गई, तब कही जाकर बंदर हाथ लग सका।

ड्रोन से कराई गई निगरानी

आपको बता दें बंदर को पकड़ने के लिए उज्जैन से आई पांच सदस्यीय टीम ने बंदर को पकडऩे के लिए ड्रोन का सहारा लिया। ड्रोन से बंदर की सर्चिंग की गई, जिसमें बंदर संस्कृति होटल के पास नजर आया। यहां से भी बंदर भाग गया। विवेकानंद स्कूल के पास पहुंचा, जहां स्टेशन ने टीम ने दो शॉट गन मारा, जिससे बंदर बेहोश हो गया. फिलहाल बंदर को राजगढ़ वन विभाग की निगरानी में रखा है।

Madhya pradesh ड्रोन की मदद से पकड़ा गया ऐसा बंदर जिसके सिर पर था 21 हजार का इनाम! Madhya pradesh ड्रोन की मदद से पकड़ा गया ऐसा बंदर जिसके सिर पर था 21 हजार का इनाम! Madhya pradesh ड्रोन की मदद से पकड़ा गया ऐसा बंदर जिसके सिर पर था 21 हजार का इनाम!

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-