CLOSE

Lucknow News अच्छी खबरः खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती, सीएम योगी ने दी सहमति

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24News Lucknow : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विभिन्न विभागों में खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरा कराने के लिए शत-प्रतिशत ई-अधियाचन भेजना अनिवार्य करने जा रही है। इसके लिए कार्मिक विभाग में एक नया अनुभाग बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। कार्मिक विभाग जल्द ही इसके गठन की प्रक्रिया पूरी करेगा।

Lucknow news अच्छी खबरः खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती, सीएम योगी ने दी सहमति

शुरू किया ई-अधियाचन पोर्टल

मुख्यमंत्री ने भर्तियों संबंधी प्रस्ताव भेजने के लिए ई-अधियाचन पोर्टल शुरू किया है। इसके माध्यम से सभी विभागों को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी अभी तक यह प्रक्रिया पूरी तरह से लागू नहीं हो पा रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों की बैठक में कार्मिक विभाग में एक नया अनुभाग बनाने पर सहमति बनी। इसके आधार पर मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजकर अनुमति ले ली गई है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद नया अनुभाग बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

आॅन लाइन किया जाएगा अधिकारियों और कर्मियों का ब्यौरा

कार्मिक-5 से नया अनुभाग होगा। इसमें कंप्यूटर में दक्ष युवाओं को रखने के साथ ही कुछ विशेषज्ञों को भी जोड़ा जाएगा। सभी विभागों से यही अनुभाग समन्वय करेगा और इसके आधार पर भर्ती संबंधी प्रस्ताव भेजे जाएंगे। इसके साथ ही मानव संपदा पोर्टल की देखरेख भी यहीं से की जाएगी। कार्मिक विभाग एक साल के अंदर सभी अधिकारियों और कर्मियों का ब्यौरा ऑनलाइन करना चाहता है।

Add Lucknow news अच्छी खबरः खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती, सीएम योगी ने दी सहमति Lucknow news अच्छी खबरः खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती, सीएम योगी ने दी सहमति Lucknow news अच्छी खबरः खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती, सीएम योगी ने दी सहमति

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-