Lucknow News अच्छी खबर: इलेक्ट्रिक बसों का किराया होगा कम, सस्ते में कर सकेंगे सफर, जानिए क्या है पूरी योजना

Lucknow News Khabarwala24News Lucknow : प्रदेश के लोगों का आवागमन सुगम होने के साथ साथ पर्यावरण पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा। इसके लिए योगी सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल के संचालन पर गंभीर है। प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में नगर विकास विभाग के माध्यम से पहले ही सैकड़ों इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही हैं। इस […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Lucknow News Khabarwala24News Lucknow : प्रदेश के लोगों का आवागमन सुगम होने के साथ साथ पर्यावरण पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा। इसके लिए योगी सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल के संचालन पर गंभीर है। प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में नगर विकास विभाग के माध्यम से पहले ही सैकड़ों इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही हैं। इस ओर अब सरकार एक कदम और आगे बढ़ाते हुए परिवहन विभाग के माध्यम ने चुनिंदा मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन कराने का निर्णय लिया है। सरकार पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर फिलहाल लखनऊ और गाजियाबाद में कुछ चुनिंदा मार्गों पर 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है।

अन्य जनपदों में भी शुरू होगी सेवा :

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि परिवहन निगम की लखनऊ एवं गाजियाबाद में कुछ चुनिंदा मार्गों पर 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है। प्रथम चरण में यह बसें पायलट तौर पर चलाई जाएंगी। इसके बाद फिर इसे प्रदेश के अन्य जनपदों में भी शुरू किया जाएगा।

- Advertisement -

Lucknow news अच्छी खबर: इलेक्ट्रिक बसों का किराया होगा कम, सस्ते में कर सकेंगे सफर, जानिए क्या है पूरी योजना

कम दाम में मिलेगा एसी बसों का सफर :

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के लोगों को बेहतरीन एवं सस्ती परिवहन सेवा उपलब्ध होगी। अभी तक एसी बसों के लिए 2 *2 सीटिंग अरेंजमेंट बसों की स्वीकृति थी, लेकिन अब 3*2 सीटिंग अरेंजमेंट बस सेवा को नवीन अनुबंधित बस योजना के अंतर्गत अनुबंध किए जाने की योजना है।

30 पैसे प्रति किलोमीटर की मिलेगी राहत :

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि 3*2 सीटिंग कैपेसिटी वाली बसों का किराया 1 रुपए 63 पैसे प्रति किलोमीटर , जबकि 2*2 सीटिंग अरेंजमेंट बसों का किराया 1.93 पैसे प्रति किमी आता है। इससे प्रति किमी पर कुल 30 पैसे का अंतर आएगा और यात्रियों को सस्ती एसी बस सेवा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि साधारण एवं एसी बस मिलाकर कुल 1235 बसों को लेटर आफ इंटेंट जारी किया जा चुका है, जिसमें से 770 बसों का संचालन भी शुरू हो चुकी है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News