CLOSE

Lok Sabha Election 2024 मोदी से टकराऊंगा, बाइक चोरी होने से भड़का बुजुर्ग, लोकसभा चुनाव लड़ने का लिया फैसला

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Lok Sabha Election 2024 संसद जाऊंगा, मोदी से टकराऊंगा। मेरी बाइक चोरी हो गई, पुलिस वालों ने मेरी सुनवाई नहीं की। एक शोक सभा में सांसद मिले थे तो उन्होंने मेरी राम-राम तक नहीं ली। अब चुनाव लड़कर सांसद बनूंगा और सबक सिखाऊंगा।

सांसद बनकर योगी-मोदी से 2 बात करूंगा। उन्हें उनके मंत्रियों, सांसदों का हाल बताऊंगा। पुलिस वालों की करतूतें बताऊंगा। यह कहना है कि आगरा की फतेहपुर सीकरी लोसकभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला ले चुके कल्लन कुम्हार का, जिन्होंने नामांकन पत्र खरीदकर भरा और कहा कि चुनाव का नामांकन भी खरीदना पड़ रहा है।

- Advertisement -

कल्लन कुम्हार ने फतेहपुर सीकरी से खरीदा पर्चा (Lok Sabha Election 2024)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फतेहपुर सीकरी के उंदेहरा गांव के रहने वाले कल्लन कुम्हार ने नामांकन पत्र खरीदा है। वे बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने भाजपा के सासंद, मंत्रियों, विधायकों और पुलिस वालों से नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि वह सांसद बनकर भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को सबक सिखाएंगे।

पुलिस गरीबों की नहीं सुनती (Lok Sabha Election 2024)

चुनाव जीतने के बाद वे दोनों से मिलेंगे। उनकी पुलिस और प्रशासन गरीबों की नहीं सुनती। कहीं पैसे दिए बिना काम नहीं होता, चाहे सांसद के पास चले जाओ। इस कारस्तानी के बारे में उनको बताना होगा, इसके लिए उन्हें सांसद बनना होगा, तभी उन दोनों से मुलाकात संभव होगी। हमारे जैसे गरीब और आम आदमी तो उनसे मिलने की सोच भी नहीं सकते।

- Advertisement -

सांसद ने राम-राम ठुकराई (Lok Sabha Election 2024)

कल्लन कुम्हार कहते हैं कि वे अस्पताल में अपने रिश्तेदार का हाल चाल जानने गए थे। बाहर से बाइक चोरी हो गई। शिकायत करने थाने गए तो थानेदार ने ठंडा पिलाकर भेज दिया। उसने कहा कि बहुत साल चलाई होगी बाइक, पुरानी हो गई होगी। नई खरीद लो, शौक पूरा करो। आज तक उसकी बाइक चोरी की शिकायत दर्ज नहीं हुई।

गांव मलपुरा में गया था, वहां एक शोक सभा थी। वहां फतेहपुर सीकरी के सांसद राज कुमार चाहर आए, जिन्हें देखकर उसने राम-राम की, लेकिन उन्होंने राम-राम नहीं ली। सुनकर अनसुनी कर दी। मुझे गुस्सा अया तो मैंने कह दिया कि मेरी राम-राम अच्छी नहीं लग रही क्या? तो वे तड़क कर बोले कि तुम मुझे जानते हो क्या?

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-