Khabarwala 24 News New Delhi: Live Death Video Viral रील बनाना और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर पॉपुलर होना अधिकतर युवाओं का सबसे पसंदीदा कामों में से एक हो गया है। हालांकि कई बार यही रील बनाना, फोटो क्लिक करना लोगों पर भारी पड़ जाता है। इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ट्रेन के आगे खड़ी होकर रील बना रही थी लेकिन उसे नहीं पता था कि ये उसकी आखिरी रील है।
मौके पर ही हुई मौत (Live Death Video Viral)
मामला मेक्सिको के हिडाल्गो का है। यहां एक रेलवे ट्रैक पर कई लोग खड़े होकर एक ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस ट्रेन के साथ लोग सेल्फी लेना चाहते थे, वीडियो बनाना चाहते थे। यही वजह है कि लोग ट्रेक के बेहद करीब आकर खड़े थे लेकिन शायद ही किसी को पता था कि उनकी खुशियां मातम में बदलने वाली हैं।
MEXICO – In Hidalgo, a famous train that comes from Canada and travels all the way to Mexico City, attracting locals, struck a woman who was trying to take a selfie as the train approached. She passed at the scene. Article in comments. pic.twitter.com/32XdsCehEB
— The Many Faces of Death (@ManyFaces_Death) June 5, 2024
वीडियो में ये दिखा (Live Death Video Viral)
स्पीड से ट्रेन उस जगह पहुंचीं, जहां लोग खड़े थे। लोगों की भीड़ देखकर ट्रेन ड्राइवर ने हॉर्न भी बजाया लेकिन लोग ट्रेक से दूर नहीं हुए। वीडियो बना रही एक लड़की ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे वह नीचे गिर पड़ी और फिर उठी ही नहीं।रिपोर्ट्स की मानें तो लड़की की वहीं पर मौत हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसका एक साथी उठाने की कोशिश कर रहा है लेकिन लड़की बेहोश या मर चुकी है। बता दें कि ट्रेन को देखने के लिए इसलिए लोग एकत्रित थे क्योंकि ये ट्रेन भाप के इंजन से चलती है और कनाडा से मैक्सिको सिटी तक जाती है, जिसे देखने के लोग एकत्रित होते हैं।
क्या बोले यूजर्स (Live Death Video Viral)
लड़की की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो से सोशल मीडिया यूजर एक सबक लेने की बात कह रहे हैं। रील बनाने के दौरान हमें अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही जान ले सकती है। इसके कई उदाहरण सामने आ चुके हैं।


