Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करेगी NIA, कोर्ट ने दी 7 दिनों की रिमांड

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24News New Delhi Lawrence Bishnoi : दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सात 7 दिनों की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की रिमांड में भेज दिया है। बिश्नोई इस समय पंजाब की बठिंडा जेल में बंद है। कोर्ट ने एनआईए से रिमांड की अवधि खत्म होने पर कोर्ट में सबूत जमा करने को कहा है।

लॉरेंस बिश्नोई Lawrence Bishnoi को मंगलवार (18 अप्रैल) को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था। एनआईए ने उसकी 7 दिनों की रिमांड की मांग की, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया.

अतीक हत्याकांड में भी हो सकती है पूछताछ

मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Lawrence Bishnoi लॉरेंस बिश्नोई से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अतीक अहमद हत्याकांड में पूछताछ कर सकती है। बिश्नोई से अतीक अहमद की हत्या में प्रयुक्त हथियार को लेकर पूछताछ हो सकती है। अतीक अहमद की हत्या में तुर्की में बनी जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल हुआ था। यह ऑटोमैटिक पिस्टल भारत में प्रतिबंधित है। इसे पाकिस्तान के रास्ते तस्करी के जरिए भारत के पंजाब में पहुंचाया जाता है। पंजाब में बिश्नोई का नेटवर्क बहुत मजबूत है। भारत में यह पिस्टल अवैध तरीके से 6 से 8 लाख रुपये की बीच मिलती है। इसी तरह की पिस्टल से पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में Lawrence Bishnoi लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया था।।

- Advertisement -

लारेंस विश्रनोस की तरह फेमस होना चाहते थे अतीक के हत्यारे

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की बीती 15 अप्रैल की रात प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के बाहर पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तीनों हमलावरों को पकड़ लिया था। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में तीनों हमलावरों ने बताया कि वे गैंगस्टर Lawrence Bishnoi लॉरेंस बिश्नोई से बहुत प्रभावित थे और उसकी तरह फेमस होना चाहते थे.।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-