CLOSE

Lava Yuva 4 Smartphone इस स्मार्टफोन में 50MP कैमरा के साथ मिलेगी 5000mAh बैटरी, 7 हजार से कम है कीमत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Lava Yuva 4 Smartphone देसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने अपना नया हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Lava Yuva 4 को लॉन्च किया है, जो एक एंट्री लेवल डिवाइस है। इसमें डुअल सिम का सपोर्ट मिलता है।

इसमें आपको HD+ डिस्प्ले मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है। फोन Unisoc T606 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है। डिवाइस 50MP के रियर कैमरा के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स…

Lava Yuva 4 कीमत (Lava Yuva 4 Smartphone)

लावा का ये फोन सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में आता है। इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। आप इसे ग्लॉसी वॉइट, ग्लॉसी पर्पल और ग्लॉसी ब्लैक में खरीद सकते हैं। हालांकि, फोन की ये कीमत इंट्रोडक्ट्री प्राइस है। यानी बाद में इसकी कीमत में बढ़ोतरी होगी।

- Advertisement -

फ्री सर्विस ऐट होम भी (Lava Yuva 4 Smartphone)

आप इसे लावा रिटेल आउटलेट से खरीद पाएंगे। फोन पर एक साल की वारंटी मिलेगी। साथ ही ब्राड फ्री सर्विस ऐट होम भी ऑफर कर रहा है। यानी आपको आपके घर पर ही सर्विस मिलेगी।

ये हैं स्पेसिफिकेशन्स (Lava Yuva 4 Smartphone)

Lava Yuva 4 में 6.5-inch का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T606 प्रोसेसर मिलता है। ये कोई पावरफुल प्रोसेसर तो नहीं है, लेकिन आपके रोजमर्रा के काम को संभाल सकता है।

माइक्रो SD कार्ड की मदद (Lava Yuva 4 Smartphone)

स्मार्टफोन 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें आपको 128GB का स्टोरेज भी मिलेगा। हैंडसेट के स्टोरेज को 512GB तक माइक्रो SD कार्ड की मदद से एक्सपैंड किया जा सकता है।

- Advertisement -

फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया (Lava Yuva 4 Smartphone)

फोन में 50MP का मेन लेंस मिलता है, जो LED फ्लैश के साथ आता है। वहीं फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है। डिवाइस की सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक और FM Radio भी मिलेगा।

5000mAh की बैटरी दी (Lava Yuva 4 Smartphone)

ध्यान रहे कि ये एक 4G डिवाइस है, तो आपको इस पर 5G सर्विसेस नहीं मिलेगी। स्मार्टफोन USB Type-C पोर्ट के साथ आता है। हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W की चार्जिंग सपोर्ट करती है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-