CLOSE

kedarnath temple केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर बैन, फोेटो और रील्स बनाने पर रोक

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

kedarnath temple Khabarwala24 News : केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगा दी गई है। अब श्रद्धालु मंदिर परिसर में न तो तस्वीरें ले सकेंगे न ही वीडियो बना सकेंगे। यह निर्णय श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने लिया है। आपको बता दें कि हाल ही में एक महिला ब्लॉगर द्वारा मंदिर परिसर में विवादास्पद वीडियो बनाने और उसे वायरल करने का मामला सामने आया था। इसी को लेकर मंदिर समिति की ओर से यह कदम उठाया गया है.

जगह जगह लगाए बोर्ड

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में जगह-जगह बोर्ड लगाए हैं। जिन पर लिखा है कि मोबाइल फोन के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश न करें, मंदिर के अंदर किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। और आप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं। इतना ही नहीं, मंदिर समिति ने केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं से “सभ्य कपड़े” पहनने और मंदिर परिसर में तंबू या शिविर लगाने से परहेज करने को भी कहा है। मंदिर परिसर में हिंदी और अंग्रेजी में लगे बोर्डों पर यह भी लिखा है कि आदेशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि ये धार्मिक स्थान है, जहां लोग काफी आस्था से आते हैं भक्तों को उसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम से अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन वहां भी ऐसे बोर्ड लगाए जाएंगे। हाल ही में मंदिर के गर्भ गृह में जाने से पहले ही यात्रियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ कराने के आदेश जारी किए गए थे, साथ ही वहां कोई कैमरा ले जाने पर भी बैन लगा दिया था, लेकिन अब पूरे मंदिर परिसर में मोबाइल फोन की एंट्री बैन कर दी गई है।

- Advertisement -

क्या था मामला

आपको बता दें कि हाल ही में एक वीडियो में कपल खड़े होकर भगवान शंकर के दर्शन कर रहा है। अचानक से लड़की अपने बॉयफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करती है। वीडियो में लड़का-लड़की दोनों खुश हैं। इस वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में इसको लेकर बहस छिड़ गई थी। लोगों का कहना है कि केदारनाथ को आम टूरिस्ट स्पॉट की तरह ट्रीट किया जा रहा है। मंदिर समिति से ऐसे वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई और परिसर में फोन बैन की मांग भी उठी थी।

Kedarnath temple केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर बैन, फोेटो और रील्स बनाने पर रोक Add Kedarnath temple केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर बैन, फोेटो और रील्स बनाने पर रोक Kedarnath temple केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर बैन, फोेटो और रील्स बनाने पर रोक Kedarnath temple केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर बैन, फोेटो और रील्स बनाने पर रोक

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-