CLOSE

Kaushambi मछुआरों ने किया डॉल्फिन का शिकार , वीडियो वायरल होने पर मची अफरा तफरी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मछुआरों ने डॉल्फिन का शिकार कर दिया। इतना ही नहीं इसके बाद गांव ले जाकर अपना निवाला बनाया। मछुआरों द्वारा डॉल्फिन को ले जाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इस पर वन विभाग ने पुलिस से संपर्क किया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई को नसीरपुर गांव के मछुआरे रंजीत, संजय, दीवान, गेदलाल और बाबाजी यमुना नदी के किनारे मछली का शिकार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने डॉल्फिन का शिकार किया और गांव ले जाकर अपना निवाला बना डाला। हालांकि, इससे पहले किसी व्यक्ति ने डॉल्फिन को ले जाते हुए वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

वन विभाग के अफसरों में मची अफरा तफरी

वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन चायल रेंज के रेंजर रवींद्र कुमार और बीट प्रभारी वन दरोगा राम प्रकाश रावत नसीरपुर गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में छानबीन करके पांच मछुआरों में से एक रंजीत को पकड़कर पुलिस को सौंपा दियाष हालांकि अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

वन्य जीव अधिनियम तहत कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि ने पुलिस वन्य जीव अधिनियम-1972 के तहत मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों द्वारा डॉल्फिन को खाने के संबंध में उन्होंने बताया कि फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ के बाद पुलिस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Kaushambi मछुआरों ने किया डॉल्फिन का शिकार , वीडियो वायरल होने पर मची अफरा तफरी Add Kaushambi मछुआरों ने किया डॉल्फिन का शिकार , वीडियो वायरल होने पर मची अफरा तफरी Kaushambi मछुआरों ने किया डॉल्फिन का शिकार , वीडियो वायरल होने पर मची अफरा तफरी Kaushambi मछुआरों ने किया डॉल्फिन का शिकार , वीडियो वायरल होने पर मची अफरा तफरी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-