CLOSE

Karan Deol-Drisha Wedding: दुल्हन संग दिखे सनी देओल के बेटे करण, मंडप से सामने आई पहली तस्वीर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Karan Deol-Drisha Wedding Khabarwala24 News New Delhi: बधाई हो जी, बधाई हो…! आखिर वो पल आ ही गया , जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। सनी देओल के लाडले करण देओल आज अपनी लेडी लव द्रिशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। करण अपनी दुल्हनिया को लेने जोरों-शोरों से घोड़ी पर बारात लेकर निकल चुके हैं।

Bollywood 1

द्रिशा आचार्य ने नाचते हुए की मंडप पर एंट्री सनी

करण और द्रिशा की शादी से इनसाइड वीडियो सामने आया है। वीडियो में करण की दुल्हन नाचते हुए मस्तीभरे अंदाज में मंडप पर एंट्री करते हुए नजर आ रही हैं। द्रिशा के चेहरे की खुशी बता रही है कि देओल परिवार की बहू बनकर वो कितनी ज्यादा खुश हैं।

Karan deol-drisha wedding: दुल्हन संग दिखे सनी देओल के बेटे करण, मंडप से सामने आई पहली तस्वीर

- Advertisement -

लाल जोडे़ में दुल्हन बनीं द्रिशा आचार्य

करण देओल की दुल्हन द्रिशा आचार्य की पहली तस्वीर सामने आ गई है। लाल जोड़े में दुल्हन बनीं द्रिशा बेहद सुन्दर लग रही हैं। शादी की वायरल तस्वीर में द्रिशा और करण मंडप पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। करण और द्रिशा एक दूसरे संग मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं।

दुल्हन के लुक में खूबसूरत लग रही द्रिशा

दुल्हन के लुक में द्रिशा काफी खूबसूरत लग रही हैं। फैंस द्रिशा के ब्राइडल लुक से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को हैवी जूलरी और ग्लोइंग मेकअप के साथ पूरा किया है.

Karan deol-drisha wedding: दुल्हन संग दिखे सनी देओल के बेटे करण, मंडप से सामने आई पहली तस्वीर

- Advertisement -

लहंगे में छाईं सनी देओल की पत्नी

करण देओल की बारात में हर किसी की नजरें उनकी मां और सनी देओल की बीवी पूजा देओल पर लगी थी। करण देओल की मां पूजा देओल ने बेटे की बारात में ग्रीन कलर का लहंगा पहना। लहंगे संग उन्होंने लॉन्ग शर्ट पहनी। साथ में मैचिंग दुपट्टा भी पहना है।

शहजादे लग रहा सनी के बेटे करण

सनी के लाडले बेटे करण की बारात निकल चुकी है। दूल्हा बनकर करण काफी जंच रहे हैं। क्रीम कलर की शेरवानी और मैचिंग पगड़ी में करण देओल किसी शहजादे से कम नहीं लग रहे हैं।

लाड़ले की बारात में पहुंचें धर्मेंद्र

पूरा देओल परिवार करण देओल की बारात लेकर निकल चुका है। पोते की शादी में शामिल होने दादा धर्मेंद्र भी पहुंच चुके हैं। ब्राउन सूट और सिर पर पगड़ी बांधे धर्मेंद्र काफी अच्छे लग रहे हैं।

ससुर बनने जा रहे दूल्हे के पापा सनी

दूल्हे के पापा यानी सनी देओल इस समय सबसे ज्यादा खुश हैं, क्योंकि उनके बेटे करण आज अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। बेटे की बारात में सनी देओल ने ग्रीन और व्हाइट शेरवानी पहने है? इसके साथ उन्होंने सिर पर मजेंटा कलर की पगड़ी भी बांधी है।

Karan deol-drisha wedding: दुल्हन संग दिखे सनी देओल के बेटे करण, मंडप से सामने आई पहली तस्वीर

पोते की बारात में नाचे दादा धर्मेंद्र

पोते करण की बारात में दादा धर्मेंद्र की टशन देखने लायक है। धर्मेंद्र ने करण की बारात में जमकर डांस किया। ढोल पर नाचते हुए धर्मेंद्र की फोटो सामने आई हैं।

Karan deol-drisha wedding: दुल्हन संग दिखे सनी देओल के बेटे करण, मंडप से सामने आई पहली तस्वीर Karan deol-drisha wedding: दुल्हन संग दिखे सनी देओल के बेटे करण, मंडप से सामने आई पहली तस्वीर Karan deol-drisha wedding: दुल्हन संग दिखे सनी देओल के बेटे करण, मंडप से सामने आई पहली तस्वीर

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-