kanwar yatra 2023 : CM Yogi ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, बम बम भोले के जयकारों से गूंजा हाईवे

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Kanwar Yatra 2023 Khabarwala 24 News Meerut:  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के बाद अचानक मेरठ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों का स्वागत किया। अस्थाई स्टेज से सीएम योगी ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। वहीं, प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। अचानक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अचानक अपने बीच देख कांवड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जयकारों से हाईवें गूंज उठा।

cm yogi 12
cm yogi 12

मुख्यमंत्री के अचानक दौरे पर आने से पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।

आपको बता दें कि सीएम योगी का हेलीकॉप्टर केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम में उतरा। इसके बाद कार से सीएम योगी कांवड़ियों के बीच पहुंचे और उन्होंने पुष्प वर्षा की। इस दौरान कांवड़ियों ने योगी योगी के जमकर नारे लगाए। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सीएम योगी के आने से पहले ही मोदीपुरम में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के लिए दोनों तरफ से ट्रैफिक रोक दिया गया है। कांवड़ियों के सैलाब को काबू करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कांवड़िये सीएम योगी की एक झलक पाने को बेताब रहे।

cm yogi 13
cm yogi 13

add

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-