CLOSE

Kanpur News दरोगा ने रात तीन बजे लड़की को किया मैैसेज, घर पर अकेला हूं, आ जाओ, खा नहीं जाऊंगा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Kanpur News Khabarwala 24 News Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दरोगा को लड़की से अश्लील चैट करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि दरोगा ने एक लड़की को रात तीन बजे व्हाट्सएप मैसेज कर अपने घर मिलने के लिए बुलाया। पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में जैसे ही यह मामला सामने आया तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर जांच के आदेश दिए। जिसके बाद दरोगा शुभम सिंह को सस्पेंड कर दिया गया।

क्या है मामला

आपको बता दें कि पिछले दिनों एक शादी समारोह में वेटर का काम करने वाले एक युवक के साथ मोहल्ले के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। इसके बाद उसे उठाकर कहीं ले गए। पीड़ित युवक की भांजी ने रतनलाल नगर चौकी के इंचार्ज शुभम सिंह को फोन कर इसकी जानकारी दी। दरोगा ने कहा कि मैं कैसे पहुंचा दूंगा तुम्हारे मामा गायब हो गए हैं तो लड़की ने व्हाट्सएप पर फोटो भेज दी।

Add

- Advertisement -

रात तीन बजे दरोगा ने लड़की को भेजे मैसेज

आरोप है कि दरोगा ने रात तीन बजे लड़की को व्हाट्सएप मैसेज भेजा। जिसमें उसने लिखा कि ‘मैं घर पर अकेले हूं, तुम मेरे घर पर आ जाओ’ इस पर लड़की ने कहा कि मेरे घर पर सब लोग सो रहे हैं, यह ठीक नहीं है। फिर दरोगा ने कहा कि एक कप चाय पी लेना। लड़की ने कहा यह अच्छी बात नहीं है, मैं नहीं आ सकती तो दरोगा ने कहा अरे मैं तुमको खा थोड़ी जाऊंगा। तुम आ जाओ मेरे घर पर मेरे मोहल्ले में सब लोग सो गए हैं। अब तो नींद भी नहीं आ रही है। तुम यहीं आ जाओ कमरे पर बात करते हैं। बस तुमसे बात करने का मन है।लड़की ने जब कहां कि आप कैसी बातें कर रहे हैं तो दरोगा जी यह भी सफाई देने लगे तुम कुछ गलत मत सोचो कि तुम्हारे दरोगा जी तुम्हें रात 3 बजे अपने घर बुला रहे हैं।

दरोगा को कर दिया सस्पेंड

सुबह यह पूरी चैट वायरल हो गई और पुलिस ने इस मामले को दबाना शुरू कर दिया। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड को जब यह बता पता चली तो उन्होंने तुरंत एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा को मामले में एक्शन के आदेश दिए।जांच में प्रथम दृष्टया में दरोगा का चैट अभद्र पाया। जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया। गोविंद नगर के एसीपी को इस मामले की जांच के आदेश दिए गए।

Kanpur news दरोगा ने रात तीन बजे लड़की को किया मैैसेज, घर पर अकेला हूं, आ जाओ, खा नहीं जाऊंगा Kanpur news दरोगा ने रात तीन बजे लड़की को किया मैैसेज, घर पर अकेला हूं, आ जाओ, खा नहीं जाऊंगा Kanpur news दरोगा ने रात तीन बजे लड़की को किया मैैसेज, घर पर अकेला हूं, आ जाओ, खा नहीं जाऊंगा

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-