Jaunpur News भाजपा नेता के बेटे की पाकिस्तान में क्यों हुई शादी? ऑनलाइन निकाह का वीडियो वायरल

Khabarwala 24 News New Delhi: Jaunpur News सीमा हैदर जब भारत आई तो कई तरह के सवाल उठे। कई तरह के विवाद के बाद अब उन्हें स्वीकार कर लिया गया और वह परिवार के साथ गौतमबुद्ध नगर के रबुपुरा में रह रही हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले शख्स की शादी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Jaunpur News सीमा हैदर जब भारत आई तो कई तरह के सवाल उठे। कई तरह के विवाद के बाद अब उन्हें स्वीकार कर लिया गया और वह परिवार के साथ गौतमबुद्ध नगर के रबुपुरा में रह रही हैं।

इसी बीच उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले शख्स की शादी पाकिस्तान की लड़की से ऑनलाइन हुई है। इस शादी की भी खूब चर्चा हो रही है। आखिर भाजपा नेता के बेटे की शादी पाकिस्तानी लड़की के साथ ऑनलाइन क्यों हुई?

- Advertisement -

वीजा नहीं मिल पाया (Jaunpur News)

जौनपुर शहर के मखदूम शाहअढ़हन निवासी तहसीन शाहिद भाजपा सभासद हैं। उनके बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी पाकिस्तानी लड़की के साथ तय हो गई। शादी को लेकर तैयारी शुरू हो गई। तहसीन शाहिद ने बरात ले जाने के लिए वीजा के लिए आवेदन दिया लेकिन भारत सरकार की तरफ से वीजा नहीं मिल पाया।

ऑनलाइन हुई शादी, शामिल हुए सैकड़ों लोग (Jaunpur News)

वीजा ना मिल पाने के बाद ऑनलाइन शादी करने का फैसला लिया गया। बताया गया कि तहसीन शाहिद के रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं। वहीं शादी तय हुई थी लेकिन वीजा ना मिलने के बाद बेचैनी बढ़ गई। दुल्हन की मां की तबियत भी खराब होने लगी। इसके बाद दोनों तरफ से ऑनलाइन शादी करने का फैसला लिया गया।

- Advertisement -

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन निकाह (Jaunpur News)

दोनों तरफ से ये फैसला लिया गया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन निकाह कर लिया जाए। जब वीजा जारी होगा तब दुल्हन की विदाई हो जाएगी। दोनों पक्ष इसको लेकर तैयार हो गए और 18 अक्टूबर को ऑनलाइन ये शादी संपन्न हो गई। शादी के लिए बरात निकली, घोड़े और रोड लाइट आदि की व्यवस्था की गई थी।

दोनों पक्षों के लोग दिखाई दिए (Jaunpur News)

बड़ी टीवी स्क्रीन पर दोनों पक्ष के लोग दिखाई दे रहे थे। इसके बाद दोनों तरफ के मौलानाओं ने निकाह करवाया, दूल्हा पक्ष से शिया धर्म गुरु मौलाना महफूजुल हसन खान शामिल हुए थे। शादी के बाद दूल्हा मोहम्मद अब्बास हैदर और तहसीन शाहिद ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि उन्हें पाकिस्तान जाकर अपनी दुल्हन और बहू को लाने की आज्ञा दी जाए।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News