CLOSE

IPL- हापुड़ पुलिस ने सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार, IPL की टीमों पर लगा रहे थे रकम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24NewsHapur IPL:हापुड़ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने आईपीएल IPL में सट्टा लगाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 8780 रुपये, चार एटीएम कार्ड, एक लैपटाप, चार्जर, एक आईपेड, एक कैल्कुलेटर, 10 मोबाइल स्मार्ट फोन आदि सामान बरामद किया गया है।

दरअसल हापुड़ एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को यह सफलता मिली है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एचपीडीए प्रीत विहार योजना फेस -2 चार मंजिला ईडब्यूएस आवास सिटी में कुछ लोग आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटाप, आईपेड आदि बरामद किया गया।

कौन है पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने बताया कि मोहल्ला सादकपुरा निवासी सतीश उर्फ सत्ते, गांधी गंज निवासी पुनीत अग्रवाल, गोल मार्केट निवासी पवन गोयल और न्यू शिवपुरी निवासी अभिनव हैं।

- Advertisement -

मोबाइल फोन खोलेंगे कई राज

पुलिस ने सट्टा लगाने के आरोप में जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है उनके पास से करीब 10 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इन फोन की रिकार्डिंग की पुलिस जांच कर रही है। जिसमें इस नेटवर्क से जुड़े लोगों का राज खुलने की उम्मीद है। पुलिस बरामद किए गए फोन और लैपटाप की गहनता से जांच कर रही है।

जनपद में जमकर लगाया जाता है सट्टा

IPL व अन्य क्रिकेट के मैचों पर जनपद में बड़ी संख्या में लोग इस नेटवर्क से जुड़े हैं। कई लोग को सट्टे में पैसे हारकर बर्बाद हो चुके हैं। करीब एक दशक पहले एक व्यक्ति ने सट्टे में पैसे हारने के कारण गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। शहर में IPL मैचों पर करोड़ों रुपये का सट्टा लगता है।

देहात में भी पहुंचा IPL सट्टा

शहर के साथ साथ देहात क्षेत्र में भी IPL सट्टा खेला जा रहा है। पिछले दिनों सिंभावली पुलिस ने एक गांव से सट्टे कराने के आरोप में आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -

Ipl- हापुड़ पुलिस ने सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार, ipl की टीमों पर लगा रहे थे रकम Ipl- हापुड़ पुलिस ने सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार, ipl की टीमों पर लगा रहे थे रकम Ipl- हापुड़ पुलिस ने सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार, ipl की टीमों पर लगा रहे थे रकम

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-