CLOSE

husband wife funny video ‘खाने में क्या बनाऊं?’ पति ने कहा- ‘कुछ भी!’ पत्नी ने जो बनाया वो देख चकरा गया …

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: husband wife funny video  हर पत्नी की एक ही शिकायत होती है कि उनके पति स्पष्ट नहीं बताते उन्हें लंच या डिनर में क्या खाना है। पत्नियां पूछती हैं खाने में क्या बनाऊं और पति जवाब दे देते हैं, कुछ भी, इसके बाद जब पत्नी अपने मन मुताबिक कोई सब्जी बना देती है, तो पति मुंह बनाकर यही बोलते हैं कि खाना अच्छा नहीं बना! बस इतने में तो पत्नियां आगबबूला हो जाती हैं।

वैसे गुस्सा होना लाजमी भी है, क्योंकि इतनी मेहनत से वो किचन में लगकर खाना बनाती हैं और फिर जब ये सुनने को मिले कि खाना अच्छा नहीं है, तो गुस्सा आएगा ही! इसी वजह से एक पत्नी ने जब अपने पति से पूछा कि वो खाने में क्या बनाए, और पति ने कुछ भी बोला, तो पत्नी ने उसके सामने ऐसा खाना पेश कर दिया, कि उसे देखकर पति का दिमाग चकरा गया।

पति को सबक सिखाने की बता दी ट्रिक (husband wife funny video)

रेखा और और अक्षय जैन इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर हैं। उनके हजारों फॉलोअर्स हैं. हाल ही में उनके द्वारा पोस्ट किया गया एक फनी वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वो इसलिए क्योंकि इस वीडियो में रेखा ने हर पत्नी को अपने पति को सबक सिखाने की ट्रिक बता दी है। रेखा ने बता दिया कि अगर पति खाना बनाने में कुछ भी डिमांड करे, तो उन्हें क्या बनाकर खिलाना चाहिए।

- Advertisement -

पत्नी ने बना दी गजब की डिश (husband wife funny video)

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला किचन में बेसन से पैन पर पकौड़ी बना रही हैं, पर उस पकौड़ी में अंग्रेजी के अक्षर हैं। दरअसल, वो बेसन से पैन पर अंग्रेजी में कुछ भी लिख रही हैं। जब ये पकौड़ी की तरह तैयार हो जाता है, तो वो प्लेन में अपने पति के सामने उसे सर्व कर देती हैं। ये देखकर पति का दिमाग चकरा जाता है और वो हंसने लगता है।

वायरल हो रहा है वीडियो (husband wife funny video)

इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा- कम से कम उसे कुछ भी बना तो दिया! एक ने कहा- कुछ भी बोलो, हैंडराइटिंग बड़ी अच्छी लग रही है। एक ने कहा कि ऐसा बोलने वालों के साथ यही होना चाहिए!

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-