CLOSE

Hapur News आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) का कारवां बढ़ने का सिलसिला जारी है। जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार आज़ाद के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान चलाकर जिले के सैंकड़ों लोगों को आसपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

आसपा के मेरठ युवा मंडल अध्यक्ष सागर लिसाड़ी की संतुति पर जिलाध्यक्ष सुशील आज़ाद ने गांव हैदरनगर निवासी मोहन सिंह को युवा मोर्चा जनपद हापुड़ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इसके अलावा गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी पंकज गुर्जर को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं जिलाध्यक्ष सुशील आज़ाद ने गढ़मुक्तेश्वर नगर कमेटी का विस्तार करते हुए नक्का कुआं निवासी श्री निवास को नगर अध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर मनोनीत किया। इसी के साथ पार्टी पदाधिकारियों ने गांव हैदर नगर, मोहल्ला जसरूप नगर व गढ़मुक्तेश्वर में नुक्कड़ बैठकें कर सैंकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार आज़ाद ने कहा कि भीम आर्मी संस्थापक एवं आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद में आस्था जताते हुए जिले के सैंकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। जिले के संघर्षशील, कर्मठ, जुझारू लोगों का पार्टी में स्वागत है। जिले में पार्टी का सदस्यता अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद

इस दौरान फ्रंटल मेरठ प्रभारी एडवोकेट दिनेश कुमार, जिला प्रभारी मनवीर गुर्जर, नरेंद्र द्रविड आदवंशी, राकेश सैनी, डॉ. योगेंद्र गौतम, रविंद्र प्रधान, रीना वर्मा, मंगत सिंह, सुरेंद्र कुमार लाला, सुनील कुमार लोहे वाले, श्याम सिंह आज़ाद, संदीप कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

Hapur news आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता Add Hapur news आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता Hapur news आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता Hapur news आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-