CLOSE

HPDA की बड़ी कार्रवाई, पांच प्रकरणों में की सीलिंग की कार्रवाई

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

HPDA kharwala24 News Hapur : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने हापुड़ विकास क्षेत्र में 5 प्रकरणों में सीलिंग की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरा तफरी मची हुई है।

क्या है मामला

जिलाधिकारी / हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण HPDA की उपाध्यक्ष प्रेरणा शर्मा द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में प्रभारी अधीक्षण अभियंता / सक्षम अधिकारी पी.के.शर्मा के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार प्रताप सिंह की उपस्थिति में पुलिस बल के सहयोग से 5 प्रकरणो में सीलिंग की कार्यवाही की गयी है।

Hpda1
Hpda1

HPDA ने यहां की सीलिंग की कार्रवाई :

प्रधिकरण की इस कार्रवाई में कुचेसर चौपला पर राजवीर सिंह की पांच दुकानें, किठौर रोड कुचेसर चौपला पर ललित त्यागी के दो व्यवसायिक हाल, रामफूल की पांच दुकानें, स्याना रोड कुचेसर चौपला पर परमित सिंह की 12 दुकानें, ग्राम उपैड़ा में नरेश त्यागी व दीपक त्यागी का स्पोर्ट काॅपलेक्स में सीलिंग की कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -

अभियान में यह रहे मौजूद :

इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, सहायक अभियंता नीरज शर्मा, अवर अभियन्ता पीयूष जैन व प्राधिकरण का सचल दस्ता सम्मिलित थे।

सचिव ने दी चेतावनी :

हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण HPDA के सचिव द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओं को पुनः चेतावनी दी है कि वह अवैध कालोनी / विकास / निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास / निर्माण करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही करने के साथ-साथ ऐसे अवैध निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Hpda की बड़ी कार्रवाई, पांच प्रकरणों में की सीलिंग की कार्रवाई Add Hpda की बड़ी कार्रवाई, पांच प्रकरणों में की सीलिंग की कार्रवाई Hpda की बड़ी कार्रवाई, पांच प्रकरणों में की सीलिंग की कार्रवाई Hpda की बड़ी कार्रवाई, पांच प्रकरणों में की सीलिंग की कार्रवाई

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-