CLOSE

Horse Groom Dance Viral Video घोड़े ने शादी में किया जबरदस्त डांस, हैरान रह गए बराती ; वीडियो वायरल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Horse Groom Dance Viral Video भारत की शादियों में अलग-अलग तरह के रीति- रिवाज किए जाते हैं। कई बार कुछ लोग शादियों को यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसे इंतजाम करते हैं जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा घोड़े पर बैठा है और घोड़े का मालिक डांस कर रहा है। मालिक को डांस करता देख घोड़ा भी उसे फॉलो कर रहा है।

मालिक का डांस घोड़े ने कॉपी किया (Horse Groom Dance Viral Video)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि चारों चरफ लोग खड़े हैं, उनके बीच में घोड़े पर दूल्हा बैठा है। घोड़े का मालिक कुछ अतरंगी तरीके से डांस करता है, जिसे घोड़ा कॉपी करता है। मालिक के इशारे पर जिस तरह घोड़े ने डांस किया, उसे देख लोग हैरत में हैं। हैरानी की बात ये है कि जब घोड़ा डांस कर रहा था, उस वक्त दूल्हा उस पर बैठा हुआ था। घोड़े का डांस देखकर बराती भी हैरान रह गए।

- Advertisement -

यूजर्स कर रहे कमेंट्स (Horse Groom Dance Viral Video)

इस वीडियो को @manoj_patel_9605 नाम से इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसको 2 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है। वहीं 10 लाख अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।

एक ने कमेंट किया कि इंसान से ज्यादा तो घोड़ा समझदार है। दूसरे ने लिखा कि दूल्हे की धड़कन बहुत तेज हो गई होगी। एक अन्य ने लिखा कि वीडियो इतना अच्छा लग रहा है कि मैं १० बार से ज्यादा देख चुकी हूं। एक अन्य ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि ये दोनों पिछले जन्म के बिछड़े दो दोस्त हैं, जो मस्ती कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि कसम से इस वीडियो ने दिल जीत लिया, इसको जितना मर्जी देख लो लेकिन मन ही नहीं भर रहा है। एक ने लिखा कि घोड़े से ज्यादा तो मैं दूल्हे की किस्मत को सैल्यूट करता हूं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-