Khabarwala24 News Hapur : विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल नगर हापुड़ मेरठ प्रान्त के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्री हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम श्री राम मंदिर कबाड़ी बाजार में धूमधाम से मनाया और भोग प्रसादी वितरण किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि बाबा का जन्म चैत्र शुक्ल प्रतिपदा त्रेतायुग के अंतिम प्रहर के चैत्र माह की पूणिमा मंगलवार को भगवान शिव के ग्यारवें रुद्र अवतार में माता अंजनी के पुत्र के रूप में हुआ था। उनके पिता का नाम केसरी नंदन है। हनुमान जी बहुत ही बलशाली व हर विद्या में निपुण एवम प्रभु श्री राम जी और माता सीता के वरदान से चिरंजीवी एवम अमरता को प्राप्त है जिस जगह प्रभु श्री राम जी का नाम लिया जाता है । वहां पर हनुमान जी विधमान रहते हैं । वे आज भी प्रत्यक्ष रूप से विधमान है जो भी इस युग मे बाबा का नाम श्रद्धा पूर्वक लेता है उसके संकट स्वतः ही मिट जाते हैं।

- Advertisement -


