CLOSE

haridwar robbery case ज्वैलरी शॉप से 12 मिनट में कैसे लूटे 5 करोड़? हरिद्वार से वायरल हुआ वीडियो फुटेज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: haridwar robbery case उत्तराखंड के हरिद्वार से ज्वैलरी शाॅप में डकैती का मामला सामने आया है। यहां एक दुकान में घुसे डकैतों ने 5 करोड़ लूट लिये। इतना ही नहीं डकैतों ने इस घटना को महज 12 मिनट में अंजाम दे दिया। अब इस घटना की चारों ओर चर्चा हो रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ज्वैलरी शाॅप में हथियारबंद बदमाश ग्राहक बनकर घुसे। उन्होंने केवल 12 मिनट में 5 करोड़ का डाका डाला और फरार हो गए।

प्रोफेशनल थे बदमाश (haridwar robbery case)

पुलिस के अनुसार डकैती के तरीके से पता चलता है कि बदमाश बहुत ही प्रोफेशनल थे। घटना शहर के बालाजी ज्वैलर्स की है। दो बदमाश पहले गहने देखने के लिए शोरूम में घुसे और सोने का कड़ा दिखाने की बात कही। इस दौरान वहां मौजूद सेल्स गर्ल कड़ा दिखाने लगी। शोरूम में और भी कई ग्राहक मौजूद थे। जब महिलाएं बाहर निकली तो एक बदमाश कुर्सी से उठकर सीधे काउंटर पर पहुंच गया।

- Advertisement -

मिर्ची का छिड़क दिया स्प्रे (haridwar robbery case)

काउंटर के पास पहुंचे बदमाश ने जींस से पिस्टल निकाली और शोरूम मालिक की ओर नाल करके फायर कर दिया। इसके बाद शोरूम के बाहर मौजूद गैंग के दूसरे साथी भी अंदर आ गए। बदमाशों ने हथौड़े से सीधे कांच के शोकेस को तोड़ा और गहने बैग में भर लिए। इस दौरान बदमाशों ने मिर्ची का स्प्रे भी छिड़क दिया। शोरूम से बाहर निकलकर आरोपी दो पहिया वाहन पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद भड़के व्यापारी

पुलिस कर रही मामले की जांच (haridwar robbery case)

घटना के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। व्यापारी से लेकर सभी लोग सर्राफा व्यवसायी के यहां पर पहुंचने लगे और घटना के संबंध में जानकारी ली। शहर के बीचो-बीच घटी इस घटना से हर कोई गुस्से में दिखा। लोगों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। इस दौरान एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों को समझाइश कर शांत किया और आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कही।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-