Hapur Newsआपरेशन पटाखा अभियानः यातायात पुलिस का चला चाबुक,32 बुलेट के बदलवाए साइलेंसर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News Khabarwala24 News Hapur: सडक़ों पर बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा की आवाज निकालने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने आपरेशन पटाखा अभियान चला रखा है। इस दौरान यातायात पुलिस 32 बुलेट बाइक सवारों पर कार्रवाई की है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एसपी के निर्देश पर चला अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में आपरेशन पटाखा अभियान चलवा रखा है। इस आपरेशन पटाखा अभियान में बाइक से पटाखा छोड़ने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान के दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई हैं। इस दौरान पटाखे की आवाज निकालने के लिए चालकों ने बुलेट मोटर साइकिल में साइलेंसर लगाए गए थे। इन पटाखों की आवाज से लोगों को परेशानी होती है, एेसे में पुलिस एेसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -

यातायात पुलिस ने चलाया अभियान

यातायात प्रभारी छवि राम ने बताया कि एसपी अभिषेक वर्मा ने निर्देश पर आपरेशन पटाखा चलवाया गया। इसके अंतर्गत 32 बुलेट मोटरसाइिकलों पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई तथा उन सभी मोटरसाइकिलों को यातायात कार्यालय लाया गया। जहां सभी बुलेट मोटरसाइकिलों के पटाखा छोड़ने वाले साइलेंसरों को मैकनिक द्वारा उतकवाकर मानक के अनुकूल साइलेंसर मौके पर ही लगवाए गए। सभी मोटर साइकिल संचालकों को भविष्य में पुन: पटाखा छोड़ने वाले साइलेंस न लगाने के संबंध में सख्त निर्देश दिए गए तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

add

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-