Hapur News करंट लगने से युवक की मौत

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: स्वर्ग आश्रम रोड पर एक दुकान के बाहर टीन शेड डालने का कार्य करते समय सिंभावली निवासी एक युवक को करंट लग गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन का रो रोकर बुरा हाल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: स्वर्ग आश्रम रोड पर एक दुकान के बाहर टीन शेड डालने का कार्य करते समय सिंभावली निवासी एक युवक को करंट लग गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन का रो रोकर बुरा हाल था।

थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा का युवक स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक दुकान में वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। काम करते समय अचानक ग्राइंडर मशीन से उसे करंट लग गया और वह छत से नीचे गिरकर लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में लोग उसे गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी होने पर परिजनों भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना के संबंध में जानकारी की। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम का प्रयास किया था लेकिन, उन्होंने किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद वे शव लेकर लौट गए। इस मामले में किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News