CLOSE

Hapur News गिरफ्तारी न होने पर दी पिलखुवा बंद करने की चेतावनी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News Khabarwala 24 News Pilkhuwa(Hapur):नगर पालिका परिषद के पालिकाध्यक्ष विभू बंसल ने कहा कि नगर के व्यापारी अतुल के साथ चार दिन पहले हुई मारपीट , दबंगई और रंगदारी मांगने के आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में बुधवार शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन ने समय मांगा था। लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की लचर कार्यप्रणाली सामने आई है।

पालिकाध्यक्ष विभू बंसल ने कहा कि हर व्यापारी के हितों का ध्यान रखने को सरकार गंभीर है लेकिन कुछ अधिकारी अपने काम में कोताही कर रहे हैं। जिससे पीड़ित का उत्पीड़न हो रहा है। इससे सरकार की सोच भी साकार नही हो रही है।

बुधवार की रात तक गिरफ्तारी न होने पर बृहस्पतिवार को बाजार रहेगा बंद

भाजपा के वरिष्ठ नेता व व्यापारी नेता प्रवीण मित्तल ने कहा कि बुधवार की रात तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर बृहस्पतिवार को पिलखुवा के बाजार बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाजार बंद को सफल बनाने के लिए 10-10 व्यापारियों की 20 टोली बनाई जा रही हैं।उन्होंने कहा कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हुआ तो व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी सुरक्षा की मांग करेगा।

- Advertisement -

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

भाजपा नेता अजित तोमर ने कहा कि कुछ लोगो के कारण पीड़ित को न्याय नहीं मिल रहा है और सरकार की बदनामी हो रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मनीष माहेश्वरी ने कहा कि व्यापारी के उत्पीरण के आरोपित की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। शहर के सभी व्यापारी संगठन व नेता व्यापारियों के साथ हो रहे उत्पीरण के खिलाफ एकजुट हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग करते हैं।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर सभासद दीपक शुक्ल, अंशुल मित्तल, नरेश भारती, अश्वनी अग्रवाल, दीपक गुप्ता, कुशलेश गर्ग, सचिन कंसल, कमल मित्तल आदि मौजूद थे।

Hapur news गिरफ्तारी न होने पर दी पिलखुवा बंद करने की चेतावनी Add Hapur news गिरफ्तारी न होने पर दी पिलखुवा बंद करने की चेतावनी Hapur news गिरफ्तारी न होने पर दी पिलखुवा बंद करने की चेतावनी Hapur news गिरफ्तारी न होने पर दी पिलखुवा बंद करने की चेतावनी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-