Hapur News चंडी मंदिर में नमाज पढ़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

Hapur News Khabarwala24NewsHapur: कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने  त्वरित कार्रवाई करते हुए अल्प समय में प्राचीन  सिद्धपीठ श्री चंडी मंदिर में नमाज पढ़ने वाले आरोपी को बुलंदशहर रोड से गिरफ्तार कर लिया है। क्या है मामला जानकारी के अनुसार मंदिर में शुक्रवार तड़के (सुबह) एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से मंदिर में घुस गया। श्रद्धालुओं […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24NewsHapur: कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने  त्वरित कार्रवाई करते हुए अल्प समय में प्राचीन  सिद्धपीठ श्री चंडी मंदिर में नमाज पढ़ने वाले आरोपी को बुलंदशहर रोड से गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार मंदिर में शुक्रवार तड़के (सुबह) एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से मंदिर में घुस गया। श्रद्धालुओं ने आरोप लगाते हुए बताया था कि व्यक्ति ने कथित तौर पर फर्श पर कपड़ा बिछाकर नमाज पढ़ने लगा। बाद में कुछ श्रद्धालुओं के पहुंचने पर उन्होंने उक्त व्यक्ति को मंदिर से बाहर कर दिया ‌।

- Advertisement -

सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को मिली सफलता

इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार कर लिया।

मंदिर समिति और हिंदू संगठन ने की थी गिरफ्तारी की मांग

इस घटना को लेकर श्री चंडी मंदिर समिति और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों से इस मामले में आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस टीम ने आश्वासन दिया था कि जल्द की आरोपी को पकड़ा जाएगा और इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे

इस मामले की जानकारी मिलते ही डीएम प्रेरणा शर्मा और एसपी अभिषेक वर्मा मंदिर में पहुंचे थे और मामले की जानकारी कर कोतवाली पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तार के निर्देश दिए थे।

- Advertisement -

कौन है आरोपी

पुलिस ने बताया कि श्री चंडी मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने वाला आरोपी मोहल्ला सराय बसारत अली तहसील चौपला निवासी अनवर है।

क्या बोले एसपी

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में अभी तक किसी साजिश या षड़यंत्र होना नहीं पाया गया है। अभी पूछताछ जारी है।

Hapur news चंडी मंदिर में नमाज पढ़ने वाला आरोपी गिरफ्तार Hapur news चंडी मंदिर में नमाज पढ़ने वाला आरोपी गिरफ्तार Hapur news चंडी मंदिर में नमाज पढ़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News