CLOSE

Hapur news गोवंश के मिले अवशेष, पुलिस जांच में जुटी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News Khabarwala 24 News Garhmukteshwar(Hapur): कोतवाली क्षेत्र में ब्रजघाट स्थित वन विभाग कार्यालय के पास एक व्यक्ति के गोवंश के अवशेष घर से कुछ दूरी पर मिले। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मिले अवशेषों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार महेंद्र पुत्र तारा निवासी सुलतानठेर दो साल से वन विभाग के कार्यालय के पास स्थित मकान में रहकर खेती बाड़ी करता है। गत रात वह रोज की तरह अपने मकान से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित खेतो में मौजूद था। उसने खेतों में मूंजी बो रखी है। परिवार के सदस्य मकान में सो रहा था। पीड़ित के अनुसार सुबह जाग होने पर मकान से करीब 50 मीटर दूरी पर खून व 100 मीटर दूरी पर गोवंश के अवशेष मिलने पर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया की रात में कुछ लोगो ने उसकी दुधारू गोवंश को ले गए ।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

इस मामले की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने बताया कि मौके पर मिले अवशेष किस पशु के हैं इसके जांच के लिए अवशेषों को प्रयोगशाला भेजा गया है। जहां से रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

- Advertisement -

Hapur news गोवंश के मिले अवशेष, पुलिस जांच में जुटी Hapur news गोवंश के मिले अवशेष, पुलिस जांच में जुटी Hapur news गोवंश के मिले अवशेष, पुलिस जांच में जुटी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-