Hapur News Khabarwala24 News Hapur: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर मुगलपुर में आबादी के पास खेत में अजगर निकलने से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। अजगर ने गीदड़ को निगल रखा था, किसानों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम में अजगर को पकडक़र गढ़ वन क्षेत्र में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार खेतों पर जा रहे किसानों को अजगर दिखाई दिया, जिसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि अजगर ने गीदड़ को निगल रखा था। इसे देखकर ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। थोड़ी देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा। कुछ देर बाद अजगर ने गीदड़ को उगल दिया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे गढ़ के वन क्षेत्र में छोड़ दिया। जिला प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार मल्ल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकडक़र वन क्षेत्र में छोड़ दिया ।



