Hapur News Khabarwala24 News Hapur : भारतीय ज्योतिष-कर्मकांड महासभा कार्यकारिणी की बैठक नव ज्योति पब्लिक स्कूल कुचेसर चौपला में हुआ । जिसमें पर्यावरण सुरक्षा के लिए 101 वृक्ष महासभा द्वारा लगाने का निर्णय लिया गया ।महासभा अध्यक्ष पंडित के.सी.पाण्डेय (काशी वाले) ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं
प्रकृति के संतुलन के साथ ज्योतिष शास्त्र में भी पेड़-पौधों का बहुत महत्व है । प्रत्येक ग्रह से किसी ना किसी का पेड़ का संबंध है। दस कुओं के बराबर एक बावड़ी होती है, दस बावड़ियों के बराबर एक तालाब, दस तालाबों के बराबर एक पुत्र है और दस पुत्रों के बराबर एक वृक्ष होता है ।

मंत्री गौरव कौशिक ने कहा कि प्रकृति का गहरा नाता हमेशा मानव से रहा है , हम देवी देवताओं को अगर देखें तो उनके हाथो में पुष्प है,हम सभी हवन करते हुए भी प्रकृति से जुड़ी हुई चीजों का प्रयोग करते है ।कोषाध्यक्ष मित्र प्रसाद काफ़्ले ने कहा कि हमारी महासभा भी धर्म और शास्त्रों से जुड़ी हुई है इसलिए महासभा का भी दायित्व बनता है की प्रकृति में अपना योगदान वृक्षारोपण करके करे। संगठन मंत्री पंड़ित अमर प्रकाश ने महिला विद्वानों की सदस्यता संख्या बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास करने की बात की इसी क्रम में चित्रा कौशिक को महासभा सदस्य बनाने पर सहमति व्यक्त की गई।

महासभा बैठक में पंड़ित मुन्नालाल तिवारी को न्याय दिलाने व मां चंडी जी मंदिर में प्रधान अर्चक के रूप मे पुनः नियुक्त करने के समर्थन के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया जो पूर्ण होने पर प्रशासन व मंदिर कमेटी को दिया जायेगा । महासभा पदाधिकारियों द्वारा बरगद ,पीपल ,नीम आदि का पौधा लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम को शुरू किया गया । बैठक में महामंत्री अनिशा पाण्डेय, एस्ट्रो धर्मेन्द्र बंसल, पंड़ित अजय पाण्डेय, चित्रा कौशिक, पंड़ित जगदंबा शर्मा आदि उपस्थित रहे।



