CLOSE

Hapur News कांवड़ यात्रा: जनपद को पांच जोन और 17 सेक्टर में बांटा जिला, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News: Khabarwala 24 News Hapur: कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग ने जिले को पांच जोन और 17 सेक्टर में बांटा है। कावंड़ यात्रा के मार्गोंं पर कांवडिय़ों की सुरक्षा का हापुड़ पुलिस ने पूरा प्लॉन तैयार कर लिया गया है। इन मार्गों को कैमरों से लैस कर सुरक्षा के लिए 750 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही हैं। लगातार इसके लिए सभी विभाग अपने अपने क्षेत्रों में सुधार करने में जुटे हैं। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती पुलिस विभाग के लिए कांवडिय़ों की सुरक्षा व्यवस्था है। सुरक्षा और किसी भी प्रकार की दुर्घटना रोकने के लिए पुलिस ने पूरा प्लॉन तैयार कर लिया है। स्थानीय स्तर पर कांवडिय़ों का आगमन अभी शुरू नहीं हुआ है। जैसे ही जरूरत समझी जाएगी वैसे ही रूट डायवर्जन को पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।

300 किलोमीटर कांवड़ मार्ग पर तैनात रहेंगे 750 पुलिस कर्मी

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जिले में तीन सौ किलोमीटर मार्ग को कांवड़ मार्ग के रूप में चिन्हित किया गया है। इन मार्गों, मुख्य 13 शिवालयों और मुख्य स्थानों पर 750 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इन मार्गों पर 100 आईपी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिनकी तस्वीरें हापुड़ में कंट्रोल रूम में बैठकर देखी जा सकती हैं। इसके अलावा बाहर से एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी फ्लड पीएसी भी तैनात की जाएगी। ब्रजघाट और गढ़ में सुरक्षा और विशेष रूट प्लॉन की व्यवस्था की गई है। कांवडिय़ों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

- Advertisement -

Hapur news कांवड़ यात्रा: जनपद को पांच जोन और 17 सेक्टर में बांटा जिला, सुरक्षा के कड़े प्रबंध Add Hapur news कांवड़ यात्रा: जनपद को पांच जोन और 17 सेक्टर में बांटा जिला, सुरक्षा के कड़े प्रबंध Hapur news कांवड़ यात्रा: जनपद को पांच जोन और 17 सेक्टर में बांटा जिला, सुरक्षा के कड़े प्रबंध Hapur news कांवड़ यात्रा: जनपद को पांच जोन और 17 सेक्टर में बांटा जिला, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-