CLOSE

Hapur News दो ट्रेनों के जनरल कोच कम कर बढ़ाए गए थर्ड एसी कोच

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News khabarwala24 News Hapur : बरेली से भुज के बीच चलने वाली बरेली भुज एक्सप्रेस व आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन से रेलवे ने दो दो जनरल कोच हटाकर उनके स्थान पर थर्ड एसी कोच बढ़ा दिए हैं। इससे जनरल कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों की समस्या बढ़ गई है या फिर थर्ड एसी में सफर कर उन्हें अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।

बरेली भुज एक्सप्रेस का संचालन अप में मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और डाउन में बुध, बृहस्पतिवार और शनिवार को होता है। जबकि आला हजरत एक्सप्रेस का संचालन अप में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार और डाउन में सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को होता है। हापुड़ से सैकड़ों यात्री दोनों ट्रेनों में हापुड़ से सैकड़ों यात्री दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के लिए सफर करते हैं।

दोनों ट्रेनों से दो दो जनरल कोच कम कर दिए गए हैं और उनके स्थान पर थर्ड एसी कोच लगाए गए हैं। अब इन ट्रेनों में सिर्फ दो जनरल कोच रहेंगे। इससे पहले भी अवध असम एक्सप्रेस, कांशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों में भी जनरल कोच हटाकर उनके स्थान पर थर्ड एसी कोच लगाए गए हैं। जिससे जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

- Advertisement -

स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि ट्रेनों की संरचना में बदलाव किया जा रहा है। जिस कारण जनरल कोच कम कर उनके स्थान पर थर्ड एसी कोच लगाने का कदम उठाया जा रहा है।

Hapur news दो ट्रेनों के जनरल कोच कम कर बढ़ाए गए थर्ड एसी कोच Add Hapur news दो ट्रेनों के जनरल कोच कम कर बढ़ाए गए थर्ड एसी कोच Hapur news दो ट्रेनों के जनरल कोच कम कर बढ़ाए गए थर्ड एसी कोच Hapur news दो ट्रेनों के जनरल कोच कम कर बढ़ाए गए थर्ड एसी कोच

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-