CLOSE

Hapur News डीएम और डीआरएम पहुंचे पंचशील कालोनी, कालोनीवासियों को दिया आश्वासन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News Khabarwala24 News Hapur: मेरठ रोड पर स्थित पंचशील कालोनी के पास मेरठ खुर्जा रेलवे लाइन पर बन रहे अंडरपास का शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बातचीत कर कालोनी के दोनों गेट को बंद कराए बिना पांच मीटर के स्थान पर अब ढाई मीटर गहराई के अनुसार अंडरपास बनाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद भी कालोनी के लोगों का धरना जारी रहा।

Drm and dm
Drm and dm

पिछले कई दिनों से पंचशील कालोनी के लोगों द्वारा जिला प्रशासन व रेलवे अधिकारियों को अंडरपास बनने से बंद हो रहे कालोनी के दोनों गेट की समस्या से अवगत कराया जा रहा था। जिसके बाद शनिवार को जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, एडीएम संदीप सिंह, एसडीएम सुनीता सिंह , नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व तहसील प्रशासन की टीम पंचशील कालोनी पहुंची।

Hapur news डीएम और डीआरएम पहुंचे पंचशील कालोनी, कालोनीवासियों को दिया आश्वासन
दोपहर दो बजे के बाद मंडल रेल प्रबंधक अजय कुमार नंदन रेलकार से धरना स्थल पर पहुंचे। जहां जिला प्रशासन व रेलवे अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर कालोनी के लोगों की समस्या को सुना। जिसके बाद जिला प्रशासन व रेलवे अधिकारियों ने वार्ता कर समस्या के समाधान पर अपने अपने विचार रखें। जिसके बाद उन्होंने कालोनीवासियों के सामने तीन बिंदुओं में से किसी एक के अनुसार अंडरपास निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा।

- Advertisement -

Hapur news डीएम और डीआरएम पहुंचे पंचशील कालोनी, कालोनीवासियों को दिया आश्वासन
कालोनीवासियों द्वारा गेट बंद किए बिना अंडरपास बनाने की बात कही गई। जिसपर रेलवे अधिकारियों व जिला प्रशासन अधिकारियों ने अंडरपास की ऊंचाई पांच मीटर के स्थान पर ढाई मीटर कराकर इसकी लंबाई भी कम कराने का प्रस्ताव रखा गया। अफसरों ने आश्वासन दिया कि एेसी रास्ता निकाला जाएगा जिससे लोगों को दिक्कत न हो।

Hapur news डीएम और डीआरएम पहुंचे पंचशील कालोनी, कालोनीवासियों को दिया आश्वासन Add Hapur news डीएम और डीआरएम पहुंचे पंचशील कालोनी, कालोनीवासियों को दिया आश्वासन Hapur news डीएम और डीआरएम पहुंचे पंचशील कालोनी, कालोनीवासियों को दिया आश्वासन Hapur news डीएम और डीआरएम पहुंचे पंचशील कालोनी, कालोनीवासियों को दिया आश्वासन

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-