Hapur News गोवंश की टक्कर से संविदाकर्मी की मौत, बिजली निगम कार्यालय पर दिया धरना

Hapur News Khabarwala 24 News Pilkhuwa (Hapur):ऊर्जा निगम के एक संविदाकर्मी को डयूटी से लौटते समय गोवंश ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को परिजन व ग्रामीण शव लेकर अधिशासी अभियंता […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Pilkhuwa (Hapur):ऊर्जा निगम के एक संविदाकर्मी को डयूटी से लौटते समय गोवंश ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को परिजन व ग्रामीण शव लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचे और मुआवजा समेत अन्य मांगों को लेकर धरना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व निगम के अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें समझाया।

गांव दतैड़ी निवासी सुमित तोमर (24 वर्ष) पबला रोड के बिजली घर पर संविदा कर्मी था। शनिवार की रात्रि जब वह ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था तो मोदीनगर रोड पर एक गोवंश ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया और घटना की जानकारी परिजन को दी गई।

- Advertisement -

उधर उपचार के दौरान सुमित की मौत हो गई। जैसे ही यह सूचना परिजन को मिली तो घर में कोहराम मच गया। सुमित की इसी वर्ष 24 फरवरी को ही शादी हुई थी। रविवार की सुबह मृतक के परिजन व ग्रामीण सुमित के शव को लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे और मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। वही, किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय सचिव ब्रहम सिंह राणा कार्यकर्ताओं संघ मौके पर पहुंच गए। उनका कहना था कि निगम मृतक के परिवार को एक नौकरी और दस लाख का मुआवजा दे, तभी धरना समाप्त हो सकता है। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त कोतवाली प्रभारी अमित कुमार व ऊर्जा निगम के अवर अभियंता संतोष दिवाकर ने परिजन व ग्रामीणों को किसी तरह समझाया और आश्वासन दिया कि नियमानुसार हर संभव मदद कराई जाएगा। इस पर सभी वापस लौटे।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर महेश तोमर, गजेंद्र तोमर, हेम सिंह, दिनेश राणा व प्रेमपाल सिंह उपस्थित रहे।

Hapur news गोवंश की टक्कर से संविदाकर्मी की मौत, बिजली निगम कार्यालय पर दिया धरना Add Hapur news गोवंश की टक्कर से संविदाकर्मी की मौत, बिजली निगम कार्यालय पर दिया धरना

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News