Hapur News हापुड़ से बड़ी खबर: 41 करोड़ से दो सड़कों का होगा चौड़ीकरण, लोकनिर्माण मंत्री से मिले विधायक विजयपाल आढ़ती

Hapur News Khabarwala24 News Hapur : शहर की दो प्रमुख सड़कों का जल्द ही चौड़ीकरण हो सकेगा। इसको लेकर सदर विधायक विजयपाल आढ़ती प्रदेश ने लखनऊ में लोकनिर्माण मंत्री जतिन प्रसाद से मुलाकात की। लोकनिर्माण मंत्री ने विधायक को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द धनराशि अवमुक्त करा दी जाएगी। क्या है मामला विधायक विजयपाल आढ़ती […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News Hapur : शहर की दो प्रमुख सड़कों का जल्द ही चौड़ीकरण हो सकेगा। इसको लेकर सदर विधायक विजयपाल आढ़ती प्रदेश ने लखनऊ में लोकनिर्माण मंत्री जतिन प्रसाद से मुलाकात की। लोकनिर्माण मंत्री ने विधायक को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द धनराशि अवमुक्त करा दी जाएगी।

क्या है मामला

विधायक विजयपाल आढ़ती ने लखनऊ में लोकनिर्माण मंत्री जतिन प्रसाद से मिले। उन्होंने बताया कि हापुड़ में मोदीनगर रोड पर जसरूपनगर-दस्तोई रोड पर जिला अस्पताल जाने वाली सड़क और तहसील चौपला से बुलंदशहर रोड पर हापुड़ सीमा तक सड़क का चौड़ीकरण कराए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि इन सड़कों को चौड़ीकरण होने से लाखों लोगों को आवागन में राहत मिलेगी।

- Advertisement -

जसरूपनगर-दस्तोई रोड पर जिला अस्पताल तक चौड़ीकरण

विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि मोदीनगर रोड पर जसरूपनगर-दस्तोआई रोड से होकर जिला अस्पताल के लिए रास्ता है। यह मार्ग संकरा होने के कारण जिला अस्पताल जाने वाले रोगी और आसपास रहने वाले हजारों लोगों को परेशानी हो रही है। करीब सात करोड़ रुपये में इस मार्ग का चौड़ीकरण होना है। इसका चौड़ीकरण होने से काफी राहत मिलेगी।

तहसील चौपला से बुलंदशहर रोड तक चौड़ीकरण

विधायक विजयपाल आढ़ती ने लोकनिर्माण मंत्री को बताया कि शहर के प्रमुख तहसील चौपला से बुलंदशहर रोड मार्ग संकरा होने के कारण आए दिन जाम लगता है। इसके साथ ही कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। दुर्घटना में कई लोगों की मौत भी हो चुका है, और कई घायल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से होकर बुलंदशहर, अलीगढ़ आगरा, मेरठ आदि शहरों के लिए बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए करीब 34 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। सड़क के चौड़ीकरण होने से काफी राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

क्या बोले विधायक विजयपाल आढ़ती

विधायक सदर विजयपाल आढ़ती ने बताया कि लोकनिर्माण मंत्री जतिन प्रसाद ने आश्वासन दिया है कि इस दोनों मार्गों के चौड़ीकरण के लिए वह बहुत ही जल्द धनराशि अवमुक्त कर रहे हैं। इन समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। विधायक ने बताया कि शहर और देहात क्षेत्र के अन्य मार्गों के निर्माण, मरम्मत के संबंध में भी लोकनिर्माण मंत्री से वार्ता हुई है। जल्द ही वहां भी निर्माण कार्य कराया जा सकेगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News