Hapur News Khabarwala 24 News Hapur:मध्य प्रदेश के जिला विदिशा में छेड़छाड़ से तंग आकर पिता पुत्री द्वारा आत्महत्या मामले में भारतीय जनता दल ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई व परिजन को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग उठाई है। इस संबंध में मंगलवार को पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गिरी ने कहा कि विदिशा जिले के गांव दुपरिया निवासी रक्षा गोस्वामी ने छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आरोपियों ने उसके पिता पर केस वापस लेने का दवाब बनाया, जिसपर दो माह बाद उसके पिता धीरेंद्र गिरी ने भी आत्महत्या कर ली।
इस संबंध में सरकार को आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और मृतकों के परिजनों को पुलिस सुरक्षा के साथ एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाए। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में संजय त्यागी, मधु शर्मा, सुनील अग्रवाल, जगदीश प्रसाद, हरिराज गोस्वामी मौजूद रहे।



