CLOSE

Hapur News: 5 साल का बच्चा ट्रेन में दादा-दादी से बिछड़ा, आरपीएफ ने चंद घंटों में मिलवाया, परिजन में हर्ष

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

khabarwala24 News Hapur : Hapur News दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन से एक पांच साल का बच्चा गुम हो गया। इससे कोच में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना हापुड़ आरपीएफ पुलिस को मिली तो आरपीएफ पुलिस ने भी छानबीन शुरू कर दी, जिसके बाद आरपीएफ टीम से कुछ ही देर में बच्चे को सकुशल ढूंढ कर परिजन को सौंप दिया। वहीं पुलिस का परिजनों ने धन्यवाद भी किया।

आरपीएफ हापुड़ ने बच्चे को सकुशल कोच से उतारा

जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ निवासी 5 साल का बच्चा अपने दादा और दादी के साथ गरीब रथ एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रहा था। जैसे ही ट्रेन स्टेशन से छूट गई तो बच्चा अपने परिजन से बिछड़ गया। वह जल्दबाजी में दूसरे कोच में चढ़ गया। तभी उसके दादा शिव मूर्ति सिंह ने दिल्ली आरपीएफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर दिल्ली आरपीएफ की टीम ने हापुड़ आरपीएफ को बच्चे के बिछड़ जाने की सूचना दी। जिस पर आनन फानन में आरपीएफ की टीम ने हापुड़ में बच्चे को सकुशल कोच से उतार लिया।

बच्चे ने पुलिस अंकल को बोला थैंक यू

हापुड़ थाना आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि कंट्रोल से एक मैसेज हुआ, जिसके मिलते ही टीम ने ट्रेन के रुकते ही बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी थी। इसी बीच यात्रियों द्वारा बताया गया कि एक बच्चा काफी देर से अपने परिजन की तलाश कर रहा है। कोच से बच्चे से उतारकर उसे लेकर थाने आ गए। बच्चे से नाम पता जानने की कोशिश की गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके दादा से संपर्क किया। जिसके बाद बच्चे के दादा हापु़ पहुंचे और पोते को देख कर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान बच्चे ने पुलिस अंकल को थैंक्यू बोला। जिसके बाद वह अन्य ट्रेन से अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

- Advertisement -

Hapur news: 5 साल का बच्चा ट्रेन में दादा-दादी से बिछड़ा, आरपीएफ ने चंद घंटों में मिलवाया, परिजन में हर्ष

Hapur news: 5 साल का बच्चा ट्रेन में दादा-दादी से बिछड़ा, आरपीएफ ने चंद घंटों में मिलवाया, परिजन में हर्ष

Hapur news: 5 साल का बच्चा ट्रेन में दादा-दादी से बिछड़ा, आरपीएफ ने चंद घंटों में मिलवाया, परिजन में हर्ष

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-