CLOSE

Gujarat Businessman Death Live Video सूरत में ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते गिरा व्यापारीए ऐसे भी आ जाती है मौत!

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Gujarat Businessman Death Live Video मौत कब कहां से आ जाए, कोई नहीं जानता। न ही कोई अंदाजा लगा सकता है। आए दिन किसी न किसी कारण से, किसी न किसी तरीके से मौत होने की खबरें सामने आती हैं। कभी चमत्कार हो जाते हैं और मौत के करीब जाकर भी इंसान बच जाता है। वहीं कभी-कभी जान बचाने की कोशिशें काम भी नहीं आती है।

क्या है पूरा मामला (Gujarat Businessman Death Live Video)

ऐसा ही एक मामला गुजरात के सूरत में हुआ है। एक व्यापारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मौके पर ही व्यापारी को CPR दिया गया, लेकिन इस तरकीब ने काम नहीं किया और व्यापारी की मौत हो गई। व्यापारी जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते गिर गया। वह पेट के बल ट्रेडमिल से उछलकर फर्श पर गिरा। जिम ट्रेनर ने उसे CPR दिया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते व्यापारी की मौत होने का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसके देखकर एक बार तो आपके भी होश उड़ जाएंगे।

- Advertisement -

जिम के CCTV कैमरे में कैद हुई घटना (Gujarat Businessman Death Live Video)

आपको बता दें कि वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स ट्रेडमिल पर दौड़ रहा है। उसके साथ एक और शख्स ट्रेडमिल पर दौड़ रहा है। दौड़ते-दौड़ते शख्स झटका खाकर उछलकर ट्रेडमिल से नीचे फर्श पर गिर जाता है। उसे देखते ही साथ वाली ट्रेडमिल पर दौड़ रहा शख्स और एक अन्य शख्स दौड़े आते हैं। उसे सीधा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह बुरी तरह बेसुध है।

किसी तरह उसे सीधा करके CPR दिया जाता है। करीब 5 मिनट उसे बचाने के प्रयास किए जाते रहे, लेकिन वह रिवाइव नहीं हो पाता। इसके बाद लोग उसके परिजनों को फोन करके बताते हैं और उसे अस्पताल ले जाया जाता है, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने CCTV चैक किया। डॉक्टरों ने दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-