CLOSE

Greater Noida crime news अनिल दुजाना के एनकाउंटर के बाद सुंदर भाटी पर बढ़ा खौफ, कुख्यात के नाम पर व्यापारी से 5.65 लाख रुपये का लिया माल, व्यापारी को हत्या की दी धमकी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

KHABARWALA 24 NEWS Greater Noida crime news: पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ग्रेटर नोएडा निवासी अनिल दुजाना का खौफ खत्म हो गया है, लेकिन अभी भी सुंदर भाटी का खौफ लगातार जारी है। ग्रेटर नोएडा में एक व्यापारी से सुंदर भाटी के नाम पर 5.65 लाख रुपए का सामान ले लिया और पैसे मांगने पर पीड़ित व्यापारी के साथ गालीगलौच कर हमला कर दिया और हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित व्यापारी की गुहार पर बीटा-2 कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज की गई है।

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार अजय कुमार नामक व्यक्ति ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमें के अनुसार साइट-4 में उनकी कन्हैया टिंबर एंड प्लाइवुड के नाम से एक फर्म है। उनकी फर्म पर सिद्धि विनायक शुक्ला नामक व्यक्ति कुछ समय पूर्व सामान खरीदने आया। उसने करीब 5 लाख 65 हजार रुपए का समान उधार लिया। उसने एक महीने में पैसे भुगतान करने का वादा किया। जिस कंपनी के नाम बिल हुआ उसका नाम सिद्धि विनायक है।

पैसा मांगना पड़ा भारी, मिली हत्या की धमकी

पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि एक महीने के बाद फोन किया तो आरोपी ने आगे की तारीख की गुजारिश की। इस पर उन्होंने 15 दिन का और समय दे दिया। इसी तरह वह बार बार काफी समय लेता रहा। पीड़ित ने मुकदमें में बताया कि हद तो तब हो गई जब आरोपी ने पैसे देने से इंकार कर दिया। वह जब आरोपी के आवास पर गए तो गाली गलौच कर उनपर हमला कर दिया और हत्या की धमकी दी और दुजाना और सुंदर भाटी गैंग से संपर्क होना बताया। पीड़ित व्यापारी अजय कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

- Advertisement -

Greater noida crime news अनिल दुजाना के एनकाउंटर के बाद सुंदर भाटी पर बढ़ा खौफ, कुख्यात के नाम पर व्यापारी से 5. 65 लाख रुपये का लिया माल, व्यापारी को हत्या की दी धमकी Greater noida crime news अनिल दुजाना के एनकाउंटर के बाद सुंदर भाटी पर बढ़ा खौफ, कुख्यात के नाम पर व्यापारी से 5. 65 लाख रुपये का लिया माल, व्यापारी को हत्या की दी धमकी Greater noida crime news अनिल दुजाना के एनकाउंटर के बाद सुंदर भाटी पर बढ़ा खौफ, कुख्यात के नाम पर व्यापारी से 5. 65 लाख रुपये का लिया माल, व्यापारी को हत्या की दी धमकी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-