CLOSE

Gorakhpur News टीचर की करतूत:छात्रा से फार्म भरवाने के बहाने मंगवाया आधार कार्ड और बनवा दिया निकाहनामा, मुकदमा दर्ज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Gorakhpur News Khabarwala24 News Gorakhpur: ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते मोहल्ले के एक युवक ने छात्रा के साथ फर्जी निकाहनामा बनवा लिया और छात्रा की तय निकाह से एक सप्ताह पहले निकाहनामा लेकर लड़की विदा कराने उसके घर पहुंचा। यह सुन परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। पहले से शादीशुदा युवक की यह हरकत देखकर लड़की के भाई आगबबूला हो गए। लड़की के पिता ने आरोपित सद्दाम के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में तहरीर देकर जालसाजी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के बड़गो निवासी एक पिता ने पुलिस को दिए तहरीर दी। जिसमें बताया गया कि उनकी बेटी का निकाह 14 जून 2023 को होनी थी। मोहल्ले का एक लड़का सद्दाम वह पहले से शादीशुदा है। पूर्व में दो निकाह कर चुका है। एक पत्नी उसके साथ रहती है। वह मेरी बेटी को ट्यूशन पढ़ाता था। ऑनलाइन फार्म भरवाने के नाम पर बेटी का आधार कार्ड लेकर फर्जी निकाहनामा तैयार करा लिया। इस बीच जब बेटी का निकाह तय हुआ और उसे इसकी जानकारी हुई तब वह निकाहनामा लेकर घर पहुंच गया।

लड़के वालों ने तोड़ा रिश्ता

आरोप है कि आरोपी फर्जी निकाहनामा के आधार पर लड़की की विदाई करने का दबाव बनाने लगा। जबकि मेरी बेटी का निकाह 14 जून को तय था। कार्ड भी बंट गए थे। निकाह की तैयारी पूरी हो गई थी लेकिन सद्दाम की इस हरकत के बाद उसके दबाव में लड़कों वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। सद्दाम घर आकर बेटी को साथ ले जाने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सद्दाम की पत्नी ने दर्ज कराया केस

- Advertisement -

Gorakhpur news टीचर की करतूत:छात्रा से फार्म भरवाने के बहाने मंगवाया आधार कार्ड और बनवा दिया निकाहनामा, मुकदमा दर्ज Gorakhpur news टीचर की करतूत:छात्रा से फार्म भरवाने के बहाने मंगवाया आधार कार्ड और बनवा दिया निकाहनामा, मुकदमा दर्ज Gorakhpur news टीचर की करतूत:छात्रा से फार्म भरवाने के बहाने मंगवाया आधार कार्ड और बनवा दिया निकाहनामा, मुकदमा दर्ज

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-