CLOSE

Google Podcasts App : आज बंद हो जाएगा Google का यह पॉपुलर ऐप, डेटा सेव करने के लिए तुरंत करें ये काम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Google Podcasts App गूगल पॉडकास्ट काफी पॉपुलर ऐप है और गूगल प्ले स्टोर पर इसको 500 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। गूगल ने अपनी पॉपुलर सर्विस गूगल पॉडकास्ट को बंद करने की घोषणा कर दी है। गूगल ने कहा कि पॉडकास्ट ऐप को 2 अप्रैल से संयुक्त राज्य अमेरिका में बंद कर दिया जाएगा। गूगल ने अपने सब्सक्रिप्शन और डेटा को YouTube म्यूजिक पर ट्रांसफर का आग्रह किया है।

बंद हो रहा गूगल पॉडकास्ट ऐप, अमेरिका में 4% यूजर्स (Google Podcasts App)

ग्लोबल स्तर पर गूगल पॉडकास्ट ऐप के 500 मिलियन से अधिक डाउनलोड हैं, लेकिन इसके अमेरिका में केवल 4% यूजर्स ही हैं। गूगल का मानना है कि उसे पॉडकास्ट के लिए एक अलग ऐप की आवश्यकता नहीं है और वह म्यूजिक और पॉडकास्ट दोनों के लिए एक ही प्लेटफार्म के रूप में यूट्यूब म्यूजिक में अपने रिसोर्स का निवेश करना चाहता है।

यूजर्स YouTube म्यूजिक पर स्विच करने के लिए कहा (Google Podcasts App)

यूजर्स को सब्सक्रिप्शन एक्सपोर्ट करने के लिए कंपनी द्वारा ईमेल किया जा रहा है। पॉडकास्ट सब्सक्रिप्शन यूजर्स को YouTube म्यूजिक पर स्विच करने के लिए कहा है। हालांकि, गूगल पॉडकास्ट ऐप अभी ऐप स्टोर और प्ले स्टोर पर है, और वर्तमान यूजर्स 2 अप्रैल से पहले नए ऐप पर स्विच कर सकते हैं। यानी 2 अप्रैल के बाद यूजर्स एक्सेस नहीं कर सकेंगे। यदि आपने Google Podcasts का सब्सक्रिप्शन लिया है तो आपको आज ही YouTube Music सब्सक्रिप्शन पर मूव कर लेना चाहिए।

- Advertisement -

पॉडकास्ट से यूट्यूब म्यूजिक पर ऐसे करें डाटा ट्रांसफर (Google Podcasts App)

सबसे पहले अपने गूगल पॉडकास्ट एप को ओपन करें। अब मेन्यू में जाकर एक्सपोर्ट सब्सक्रिप्शन वाले ऑप्शन पर टैप करें। यहां आपको एक्सपोर्ट टू यूट्यूब म्यूजिक (Export To Youtube Music) का ऑप्शन मिलेगा। यहां से आपको एक्सपोर्ट ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद कंटीन्यू के ऑप्शन पर टैप करें। प्रोसेस पूरा होने के बाद आपका सब्सक्रिप्शन यूट्यूब म्यूजिक एप पर ट्रांसफर हो जाएगा।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-