CLOSE

Funny Viral Reels रील बनाने के लिए लड़की किचन स्लैब पर चढ़ गई , आगे जो हुआ…

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Funny Viral Reels रील बनाने के लिए लोग एड़ी चोटी का जोर लगाते हैं, जान जोखिम में डालते हैं और खूब मेहनत करते हैं। इस दौरान कुछ अजीब घटनाएं भी हो जाती है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की रील बनाने के चक्कर में किचन के शेल्फ पर लटक गई।

किचन स्लैब पर चढ़ी लड़की और फिर.. (Funny Viral Reels)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की वीडियो बनाने के लिए किचन में गई। फोन का कैमरा ऑन करके एक जगह रख दिया और फिर किचन के शेल्फ पर चढ़ गई। किचन के शेल्फ पर चढ़कर लड़की रील बनाने लगी लेकिन तभी एक हादसा हो गया।

- Advertisement -

लड़की का कपड़ा किचन शेल्फ के ऊपर बने कबर्ड के दरवाजे में फंस गया। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और गिरने लगी। हालांकि कपड़ा कबर्ड के दरवाजे में फंसा था तो वह गिरी नहीं बल्कि लटक गई। किसी तरह लड़की ने खुद को बचाया और वहां से नीचे उतरी।

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स (Funny Viral Reels)

अब सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखने के बाद मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि जिस कंपनी का ये किचन कैबिनेट है, उस कंपनी को अपने कैबिनेट की मजबूती का प्रचार करना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि मुझे तो किचन कैबिनेट बनाने वाले शख्स से मिलना है, उसने इतना मजबूत दरवाजा बना दिया कि लड़की लटक गई लेकिन वह टूटा नहीं।

एक अन्य ने लिखा कि आजकल लोग वीडियो बनाने के लिए किस हद तक जा रहे हैं, ये वीडियो इस बात की गवाही दे रहा है। एक ने लिखा कि आज के समय में इतना मजबूत दरवाजा किसी घर में लगा हो तो समझो, काफी मजबूती से बनाया गया है। एक अन्य ने लिखा कि ये तो कुछ नहीं है, कुछ लोग तो खुद और दूसरों की जान भी जोखिम में डाल देते हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-