CLOSE

EDUCATION NEWS:प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी पढ़ाई

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24News HAPUR EDUCATION NEWS: भयंकर गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है, मंगलवार को तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में कक्षा आठवीं तक के समस्त स्कूलों में सुबह साढ़े सात से दोपहर साढ़े 12 बजे तक ही पढ़ाई के आदेश दिए गए हैं। बीएसए ने समस्त स्कूलों को पत्र भेज दिया है। उधर, मंगलवार को दिन निकलते ही सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया, दो दिन और गर्मी बढऩे के आसार हैं, इसके बाद फिर मौसम बदलेगा।

भीषण गर्मी को लेकर बीते काफी दिनों से शिक्षक संघ के पदाधिकारी और सदस्य स्कूलों का समय बदलने की मांग उठा रहे थे। इसमें प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज शर्मा, संदीप सिरोही, संजय शर्मा, आस मोहम्मद, संजीव शर्मा, सत्येंद्र कुमार, सरवन कुमार और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार त्यागी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री नीरज चौधरी मंगलवार को बीएसए से मिले।
अब तक प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पढ़ाई हो रही थी। इन दिनों लगातार तापमान बढ़ा, सुबह आठ बजे तक 35 डिग्री के पार तापमान पहुंचने लगा। इस पर छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए बीएसए अर्चना गुप्ता ने आठवीं तक के स्कूलों में पाठन कार्य सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक कराने के आदेश दिए हैं।

Education news:प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी पढ़ाई Education news:प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी पढ़ाई Education news:प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी पढ़ाई

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-