CLOSE

Earthquake: जयपुर और आसपास 15 मिनट में तीन बार हिली धरती, जानिए कितनी थी रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Earthquake News Khabarwala 24 News Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत कई इलाकों में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जयपुर में सुबह चार बजकर नौ मिनट से चार बजकर 25 मिनट तक अलग-अलग समय में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूंकप की वजह से लोग घबरा गए और अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। भूकंप का केंद्र अरावली की पहाड़ियों में बताया गया है। जयपुर में भूकंप तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 बताई गई है.

भूकंप के झटके कब कब आए

राजधानी में पहले पहला झटका 04.09.38 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 बताई जा रही है। दूसरा झटका 04.22.57मिनट पर आया। इसका तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 थी। तीसरा झटका 04.25.333 पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 थी।

घरों से बाहर निकल आए लोग

- Advertisement -

भूकंप का झटका महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के ये झटके इतने तेज थे कि जोरदार कंपन की वजह से सभी की नींद टूट गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। अभी इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। जयपुर और राजस्थान के अन्य जिलों में इससे पहले 21 मार्च और 24 जनवरी को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। सीकर जिले में भी हाल ही भूंकप के झटकों ने डरा दिया था।

Earthquake: जयपुर और आसपास 15 मिनट में तीन बार हिली धरती, जानिए कितनी थी रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता Add Earthquake: जयपुर और आसपास 15 मिनट में तीन बार हिली धरती, जानिए कितनी थी रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता Earthquake: जयपुर और आसपास 15 मिनट में तीन बार हिली धरती, जानिए कितनी थी रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता Earthquake: जयपुर और आसपास 15 मिनट में तीन बार हिली धरती, जानिए कितनी थी रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-