CLOSE

Do not make mistakes अगर आप भी ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो इन सावधानियों को बरतने में न करें चूक वरना ख़राब हो सकती है आपकी यात्रा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Do not make mistakes अगर आप भी पहाड़ों में घूमना पसंद करते हैं और ट्रैकिंग का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। ट्रैकिंग के दौरान कई बातों का ध्यान रखना चाहिए, खासकर तब जब मौसम खराब हो जाए। इन सावधानियों को बरतना न भूलें वरना आपकी यात्रा ख़राब हो सकती है। कहीं आपका मजा मातम में न बदल जाए। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें कर्नाटक के 9 लोगों की मौत हो गई। घटना तब हुई जब 22 लोगों की एक टीम ट्रैकिंग पर निकली थी। ये हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ। ट्रैकिंग एक बेहतरीन अनुभव हो सकता है, लेकिन इसके लिए उचित तैयारी और सावधानी की आवश्यकता होती है। इन आसान टिप्स का पालन करके आप अपनी ट्रैकिंग को मज़ेदार और सुरक्षित बना सकते हैं।

ट्रैकिंग से पहले तैयारी (Do not make mistakes)

मौसम की जानकारी लें : ट्रैकिंग पर जाने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य ले लें। अगर मौसम खराब होने की आशंका हो तो ट्रैकिंग प्लान बदल लें।
आवश्यक सामान पैक करें : गर्म कपड़े, रेनकोट, भोजन और पेय, और प्राथमिक चिकित्सा किट अपने साथ रखें। खराब मौसम में ये चीजें बहुत काम आती हैं।
ग्रुप में ट्रैक करें : ट्रैकिंग के दौरान अपने दोस्तों से अलग न हों और हमेशा साथ रहें। अकेले ट्रैकिंग करना खतरनाक हो सकता है।

ट्रैकिंग के दौरान रखें (Do not make mistakes)

एक नक्शा और दिशा सूचक यंत्र साथ रखें : खराब मौसम में खो जाने का खतरा अधिक होता है, इसलिए एक नक्शा और दिशा सूचक यंत्र अपने साथ रखें।
मोबाइल और पावर बैंक चार्ज रखें : अपने साथ चार्ज किया हुआ मोबाइल फोन और पावर बैंक रखें ताकि जरूरत पड़ने पर आप मदद के लिए कॉल कर सकें।
सुरक्षित मार्ग चुनें : ट्रैकिंग के लिए ऐसा मार्ग चुनें जो सुरक्षित हो और जिस पर पहले यात्रा की जा चुकी हो।

- Advertisement -

ख़राब मौसम से निपटें (Do not make mistakes)

सुरक्षित स्थान पर रहें : अगर मौसम अचानक खराब हो जाए तो सुरक्षित स्थान पर रहें और मौसम ठीक होने का इंतजार करें।
स्थानीय लोगों से मदद लें : अगर आप किसी गांव या बस्ती के पास हैं तो स्थानीय लोगों से मदद लें। वे आपको सुरक्षित स्थान पर ले जा सकते हैं।
बचाव दल से संपर्क करें : यदि स्थिति बिगड़ती है तो बचाव दल से संपर्क करें। वे तुम्हें सुरक्षित बाहर निकाल सकते हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-