CLOSE

Deoria News आखिर फेरों से पहले मंडप छोड़कर क्यों चली गई दूल्हन…

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Deoria News Khabarwala 24 News Deoria: उत्तर प्रदेश (UP)के देवरिया में बैंड बाजे के साथ नाचते गाते बारात दुल्हन पक्ष के द्वार पर पहुंची। बारातियों की खूब आवाभगत हुई। इसके बाद विभिन्न रस्म होने लगी। खाने के बाद वर वधू के सात फेरों की रस्त की तैयारी होने लगी। हर कोई खुश था। इसी बीच को दूल्हन मंडप पर लाया गया। दूल्हा जैसे ही मंडप में उठा को उसके पैर ल़खड़ाने लगे। दूल्हन ने दूल्हे को लड़खड़ाते हुए देखा तो उसका माथा ठनक गया। दुल्हन यह सब देख मंडप से उठकर चली गई। आरोप था कि दूल्हा नशे में था और मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

देर रात तक चलता रहा पंचायत का दौर

खुशी के माहौल में एकदम मायूसी सी छा गई। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत का दौर चलता रहा। दुल्हन को समझाया गया लेकिन, उसके के राजी न होने पर बारात वापस लौट गई। शादी में आए लोग भी वापस लौट गए। दूल्हे के मंडप में जाने से पहले दोनों पक्षों के लोगों में खुशी का माहौल था। दूल्हे के दोस्त व अन्य लोग नाच गाने में लगे थे। लेकिन अचानक माहौल खराब होने पर सभी वापस लौट गए।

शादी से कर दिया इंकार 

आरोप था कि नशे में बैठा दूल्हा खुद को संभाल भी नहीं पा रहा था। नशे में धुत अपने होने वाले पति को देख दूल्हन मण्डप से उठकर चली गई तथा शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन को यह बात बिल्कुल भी पंसद नहीं आए। काफी समझानों पर उसने अपना निर्णय नहीं बदला।

- Advertisement -

Deoria news आखिर फेरों से पहले मंडप छोड़कर क्यों चली गई दूल्हन... Deoria news आखिर फेरों से पहले मंडप छोड़कर क्यों चली गई दूल्हन... Deoria news आखिर फेरों से पहले मंडप छोड़कर क्यों चली गई दूल्हन...

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-