CLOSE

Delhi Vada Pav Viral Girl वायरल वड़ा पाव गर्ल के साथ मारपीट ! कलेश का वीडियो हुआ वायरल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Delhi Vada Pav Viral Girl दिल्ली में वड़ा पाव बेचने वाली लड़की के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ये लड़की वड़ा पाव गर्ल के नाम से काफी प्रसिद्द हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इस लड़की की अपनी फैन फॉलोइंग है। ऐसे कई वीडियो वायरल हुए जिसमें देखा गया कि लोग यहां से वड़ा पाव खाने के लिए लाइन में खड़े दिखाई दिए। अब इस लड़की का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लड़ाई -झगड़ा और हाथापाई करती दिखाई दे रही है।

वायरल गर्ल के साथ क्या हुआ (Delhi Vada Pav Viral Girl)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लड़की अपनी मां के साथ स्कूटी पर सवार है। इसी बीच कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया। विवाद में लड़की अपनी मां के साथ, वहां मौजूद लोगों से भिड़ती दिखाई दे रही है।
बड़ी संख्या में लोगों ने लड़की और उसकी मां को घेर रखा है और जुबानी जंग चल रही है। वीडियो में एक जगह वड़ा पाव गर्ल की एक अन्य महिला के साथ हाथापाई भी होती दिखाई दे रही है। बीच सड़क हुए इस ड्रामे का कई लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

इस विवाद के पीछे की पूरी वजह साफ नहीं है और वीडियो कब का है, इसकी भी जानकारी नहीं है। हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोग इसे बिग बॉस वाला ड्रामा कह रहे हैं तो कुछ जानबूझकर खड़ा किया गया बवाल बता रहे हैं।

यूजर्स सोशल मीडिया पर कर रहे कमेंट्स (Delhi Vada Pav Viral Girl)

एक ने लिखा कि कुछ भी हो ये लड़की मेहनत बहुत करती है। एक अन्य ने लिखा कि जब देखो तब इस लड़की का कोई ना कोई कलेश चल रहा होता है। शायद ये जल्दी फेमस होना चाहती हैं। एक ने लिखा कि इस लड़की को कुछ लोग जानबूझकर परेशान करते हैं। एक अन्य ने लिखा कि शायद अब ये बिग बॉस में जाना चाहती है।
एक अन्य ने लिखा कि ये लड़की वड़ा पाव से ज्यादा आपने बवाल को लेकर फेमस हो रही है। एक अन्य ने लिखा कि वायरल होने के लिए रोज कुछ न कुछ करती रहती है ये वड़ापाव वाली। ना स्वच्छता है, ना दाम फिर भी पता नहीं लोग इसके वड़ा पाव के पीछे पड़े हैं। एक अन्य ने लिखा कि दीदी को अब शांति से अपने काम पर फोकस करना चाहिए, लड़ाई झगड़े से दूर रहना चाहिए।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-