Delhi Metro Viral Video हेयर कट को लेकर Delhi Metro एक दूसरे से भिड़े, VIDEO Viral

khabarwala 24 News New Delhi: Delhi Metro Viral Video दिल्ली मेट्रो से लड़ाई झगड़े के मामले सोशल मीडिया पर अक्सर सामने आते रहते हैं। कभी सीट को लेकर तो कभी अपना स्टेटस दिखाने के चक्कर में लोग एक दूसरे से लड़ाई करते हैं। हाल ही में दो युवकों के बीच लड़ाई का एक वीडियो सोशल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala 24 News New Delhi: Delhi Metro Viral Video दिल्ली मेट्रो से लड़ाई झगड़े के मामले सोशल मीडिया पर अक्सर सामने आते रहते हैं। कभी सीट को लेकर तो कभी अपना स्टेटस दिखाने के चक्कर में लोग एक दूसरे से लड़ाई करते हैं। हाल ही में दो युवकों के बीच लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो युवक हेयरकट को लेकर आपस में भिड़ गए और दोनों एक दूसरे को छपरी बुलाने लगे।

- Advertisement -

क्या था वीडियो में ? (Delhi Metro Viral Video)

वीडियो में देख सकते है कि दो लड़के मेट्रो में खड़े नजर आ रहे हैं और वे दोनों एक दूसरे से लड़ रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे की कॉलर पकड़ रखी है और एक दूसरे को छपरी बता रहे हैं। उनमें से पहले एक लड़के ने दूसरे को छपरी बोला। फिर लड़के ने जवाब देते हुए कहा कि जहां से मैं बाल कटवाता हूं ना, वहां तुझ जैसे लोगों को एन्ट्री भी नहीं मिलती। तेरे जैसों को तो वहां पर गेट से बाहर निकाल देते हैं।

एक्सपर्ट्स हैं सारे वहां पर। इस पर दूसरे ने कहा- हर एक्सपर्ट सैलून एक्सपर्ट नहीं होता, समझा। यह सुन पहला लड़का बौखला जाता है और वह उस दूसरे लड़के को खींचते हुए बोलता है, तू आ बाहर निकल। तभी इतने में ही एक सरदार जी अपने सीट से उठते हैं और लड़कों को बाहर कर देते हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Delhi Metro Viral Video)

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @Adultsociety नाम के पेज से शेयर किया गया है। दिल्ली मेट्रो में मारपीट की इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बड़े-बड़े शहरों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं। तो वहीं दूसरे ने लिखा- पाजी ने क्या वाइल्ड कार्ड एन्ट्री मारी है। तीसरे ने लिखा- मैं इनका बार्बर हूं, ये लोग मेरे दुकान पर ही अपना बाल कटवाते हैं और ये दोनों बहुत बड़े छपरी हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News