CLOSE

Cyber Crime साइबर ठगों ने ठगे 1.86 लाख रुपये दिलाए वापस, पीड़ित बोले थैंक यू हापुड़ पुलिस

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Hapur : Cyber Crime साइबर ठग आए दिन ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बना रहे हैं। एेसे ही नौ लोगों की मदद कर साइबर सेल की टीम ने ठगे गए 1,86,300 रुपये वापस लौटवाए हैं। रुपये वापस मिलने पर पीड़ितों ने साइबर सेल की टीम को बधाई की है।

9 लोगों के खाते से निकाले थे रुपये

जनपदीय साइबर सेल प्रभारी विनीत मलिक ने बताया कि जनपद हापुड़ में मई 2023 में पीड़ित/पीड़िताओं द्वारा विभिन्न थानों / साइबर सेल कार्यालय में आॅनलाइन फ्राॅड/ झांसा/ ठगी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिए थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपदीय साइबर सेल टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।

- Advertisement -

साइबर सेल को मिली सफलता

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धोखाधड़ी/ साइबर अपराधों पर प्रभारी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल टीम ने विभिन्न बैंकों/पेमेंट गेट वे/ मर्चेंट से संपर्क कर पिछले मई माह में साइबर ठगी के पीड़ित हुए नौ पीड़ितों के 1,86,300 रुपये वापस कराए।

पीड़ितों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

साइबर अपराधियों से धनराशि वापस मिलने पर पीड़ितों ने कहा थैंक यू हापुड़ पुलिस। उन्होंने पुलिस अधीक्षक व साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-